करामती स्कूटर वाला वीडियो: जिसे देख मुंबई पुलिस की भी हालत खराब, 6 लोगों ने दौड़ाया बीच सड़क पर

Mumbai Scooter Video: करामती स्कूटर वाला वीडियो: वायरल हो रहे वीडियो में छह लड़के एक ही स्कूटर पर बैठकर घूम रहे हैं। आप देखकर दंग रह जाएंगे कि पांच लड़के तो स्कूटर की सीट पर बैठे हैं।

Newstrack :  Network
Update: 2022-05-24 16:30 GMT

मुंबई: टूटा ट्रैफिक नियम एक स्कूटर पर बैठकर निकले 6 दोस्त: Photo - Social Media

Mumbai Scooter Video: ट्रैफिक नियमों को तोड़ना और उनकी अनदेखी करना कुछ लोगों का शौक बन गया है। इनके लिए किसी भी प्रकार का नियम कोई मायने नहीं रखता है। कुछ इसी तरह की घटना मुंबई की सड़कों पर देखने को मिला। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल, वायरल हो रहे वीडियो में छह लड़के एक ही स्कूटर पर बैठकर घूम रहे हैं। आप देखकर दंग रह जाएंगे कि पांच लड़के तो स्कूटर की सीट पर बैठे हैं और छठां लड़का जगह ना बचने पर अपने दोस्त के कंधे पर सवार है। अब ऐसे में इनकी मस्ती के कारण इनकी जान तो खतरे में है ही इसीके साथ दूसरे लोगों की जान को भी खतरे में डाल रहे हैं। आपको बता दें कि यह वायरल वीडियो अंधेरी वेस्ट में स्टार बाजार के पास लिंक रोड का है। इस वीडियो को सड़क पर मौजूद एक दूसरे कार सवार ने बनाया है। वीडियो की सोशल मीडिया पर खूब चर्चा है।

रमनदीप सिंह होरा नाम के एक यूजर ने किया ट्विट

इस वीडियो को रमनदीप सिंह होरा नाम के एक यूजर ने रविवार को ट्विटर पर शेयर किया है। यूजर ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police Commissioner) कमिश्नर और मुंबई ट्रैफिक पुलिस (Mumbai Traffic Police) को टैग करते हुए लिखा है कि "फुकरापंती की हद हो गई है, एक स्कूटर पर 6 लोग सवार हैं। इस वीडियो पर काफी लोगों ने कमेंट करते हुए इन लड़कों पर कार्रवाई की बात कही है।

रेड लाइट पर बनाया गया है ये वीडियो

इस वीडियो को देख कई यूजर्स ने लिखा है कि "ये लोग ना सिर्फ खुद हादसे का शिकार होंगे बल्कि इनकी वजह से किसी दूसरे को भी चोट लग सकती है।" ये वीडियो रेड लाइट पर बनाया गया है।

स्कूटर पर 18-20 साल की उम्र के 6 लोग बैठे हैं

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूटर पर 18-20 साल की उम्र के 6 लोग बैठे हुए हैं। जो हर नियम की धज्जियां उड़ा रहे हैं। इनमें पांच तो किसी तरह से सीट पर आ गए हैं लेकिन आखिरी वाला दोस्त के कंधे पर सवार है जो कि निश्चित ही किसी हादसे को दावत देने जैसा है।

मुंबई ट्रैफिक पुलिस की निगाह में आया ये वीडियो

ट्विटर पर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने बताया है कि वो इस स्कूटर पर सवार इन लड़कों की जानकारी जुटा रहे हैं। उन्होंने इलाके के पुलिस अफसर को इसके बारे में इत्तला कर दिया है, उन्होंने भी इसकी जांच शुरू कर दी है। इन लड़कों का पता मिलते ही ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) इन पर कार्रवाई कर सकती है।

Tags:    

Similar News