इस नेता ने CAA पर उठाया खौफनाक कदम, खुद को लगाई आग

मध्य प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता ने बीच चौराहे पर खुद को आग (Self Immolation) लगा ली। उसके पास से सीएए विरोधी पर्चे मिले हैं।

Update: 2020-01-25 06:05 GMT

भोपाल: नागरिकता संशोधन कानून लागू होने के बाद से कई राज्य सरकारें, राजनीतिक दल और लोग इसका विरोध कर रहे हैं। इसी कड़ी में मध्य प्रदेश में एक पार्टी के कार्यकर्ता ने बीच चौराहे पर खुद को आग (Self Immolation) लगा ली। इस घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। लोग ये नजारा देख सन्न रह गये। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों के साथ मिल आग बुझाने का प्रयास कर उसे बचाया। वहीं आनन फानन में अस्पताल में भर्ती करवाया।

सीपीएम कार्यकर्ता ने किया आत्मदाह का प्रयास:

मामला मध्य प्रदेश जिले के इंदौर जिले का है, जहां शुक्रवार को तुकोगंज इलाके में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर खुद को आग लगा ली। बीच राह व्यक्ति को जलता देख लोगों की भीड़ लग गयी।लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को इसकी सूचना दी, जिसके बाद तुकोगंज थाने के बीट जवान मौके पर पहुंच गये और लोगों की मदद से आग बुझाई। व्यक्ति बुरी तरह जल गया, जिसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

ये भी पढ़ें:चल रही ताबड़तोड़ गोलियां: आतंकियों को सेना ने घेरा, 26 जनवरी से पहले बड़ी कार्रवाई

कार्यकर्ता के थैले से मिले सीएए विरोधी पर्चे:

व्यक्ति की पहचान रमेशचंद्र प्रजापत के तौर पर हुई, जो कि मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) का कार्यकर्ता है। पुलिस को मौके पर प्रजापत की थैली से सीएए के विरोध में छपे पर्चे मिले हैं।

ये भी पढ़ें: बेमेल इन पार्टियों का गठबंधन: सत्ता के लिए आये करीब, फिर हुआ ये हाल…

पुलिस आत्मदाह के कारणों की कर रही जांच:

इस बारे में तुकोगंज थाने के प्रभारी निर्मल कुमार श्रीवास ने बताया कि 72 वर्षीय रमेशचंद्र प्रजापत ने गीता भवन चौराहे पर कथित रूप से खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा ली। उन्होंने बताया कि इस घटना में में बुरी तरह झुलसे प्रजापत को गंभीर हालत में शासकीय महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि मरीज फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। बता दें कि अभी ये पता नहीं चल सका है कि उसने खुद को आग क्यों लगाई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं प्रजापत के पास से मिले सीएए विरोधी पर्चों को भी उनके आत्मदाह के प्रयास से जोड़ कर देखा जा सकता है। सूत्रों के मुताबिक़, इस मामले में सीपीएम का कहना है कि प्रजापत सीएए के विरोध में शहर के अलग-अलग स्थानों पर जारी प्रदर्शनों में लगातार शामिल हो रहे थे। वहीं ये भी बताया जा रहा है कि प्रजापत बोलने में असमर्थ था, इसीलिए आत्मदाह के पीछे का कारण अब तक पता नहीं चल सका है।

ये भी पढ़ें: 10 साल के बच्चे से 13 साल की लड़की प्रेग्नेंट: डॉक्टर हैरान, कैसे हुआ ये…

Tags:    

Similar News