Shinzo Abe Shot in Japan: PM मोदी बोले- प्रिय मित्र शिंजो पर हमले से मर्माहत हूं, हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ

Shinzo Abe Shot : जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर हमले के बाद PM मोदी ने ट्वीट कर लिखा, 'मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं।' दोनों की दोस्ती जगजाहिर रही है।

Written By :  aman
Update: 2022-07-08 07:41 GMT

shinzo abe and narendra modi

Shinzo Abe Shot in Japan : जापान (Japan) के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे ( Japan Former PM Shinzo Abe) को गोली मारे जाने की घटना के बाद दुनियाभर के राष्ट्राध्यक्षों और नेताओं की प्रतिक्रिया आने लगी हैं। शिंजो आबे से भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की घनिष्ठता जगजाहिर रही है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा है कि, 'मेरे प्रिय मित्र शिंजो अबे पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं। हमारी संवेदना और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं।'

जानकारी के लिए आपको बता दूं कि, जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर पर उस वक़्त हमला हुआ जब वो नारा शहर में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। हमलावर ने उन पर पीछे से अचानक हमला बोल दिया। जिसके बाद शिंजो आबे नीचे गिर गए। हमलावर का नाम तेत्सुया यमगमी है। बताया जा रहा कि शूटर ने आबे को दो गोलियां मारी है। गोली लगने के बाद उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। शिंजो आबे को जापान के एक ऐसे नेता के रूप में जाना जाता है जिनके दुनिया के तमाम देशों के नेताओं से काफी अच्छे रिश्ते रहे हैं। इसीलिए उन पर हुए इस हमले के बाद दुनियाभर के नेताओं ने संवेदनाएं जताईं। इसी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी हैं। 

पीएम मोदी ने ट्वीट में ये लिखा :

अमेरिका- आबे शानदार नेता रहे हैं

जापान का करीबी देश अमेरिका ने भी शिंजो आबे पर संवेदना जाहिर की है। अमेरिका की तरफ से एंबेसडर रैम इमैनुएल (Ram Emmanuel) ने कहा, कि 'शिंजो आबे जापान के एक शानदार नेता रहे हैं। वो अमेरिका के अच्छे दोस्त भी हैं। अमेरिकी सरकार और वहां के नागरिक उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। हम जापान के लोगों और उनके परिवार के साथ खड़े हैं।'

व्हाइट हाउस ने जारी किया बयान

हालांकि, आबे को लेकर व्हाइट हाउस (White House) की तरफ से भी एक बयान जारी किया गया। जिसमें कहा गया कि, 'जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे के खिलाफ हिंसक हमले के बारे में सुनकर हम स्तब्ध हैं। हम रिपोर्ट पर बारीकी से नजर बनाए हुए हैं। हमारी संवेदना उनके परिवार और जापान वासियों के साथ है। 

चीन - 'यह घटना राइट विंग को उकसा सकती है'

शिंजो आबे पर हमले के बाद जापान के कट्टर दुश्मन माने जाने वाले चीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। चीन ने कहा, कि 'यह घटना राइट विंग को उकसा सकती है।' वहीं, चीन के सरकार के मुखपत्र 'ग्लोबल टाइम्स' का कहना है कि, 'शिंजो आबे के उत्तराधिकारी तथा समर्थक इस घटना को अपने 'स्वतंत्र और खुले इंडो-पैसिफिक (Indo-Pacific)' तथा क्वाड (Quad) में सक्रिय भागीदारी को आगे बढ़ाने के लिए इस हादसे को भुना सकते हैं। ग्लोबल टाइम्स का ये भी कहना है कि पूर्वी एशिया (East Asia) में नाटो (NATO) की एंट्री की राह आसान कर सकते हैं।'

ऑस्ट्रेलिया -..ये चौंकाने वाली खबर है

वहीं, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने भी जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, 'पूर्व पीएम शिंजो आबे को गोली मार दी गई। ये काफी चौंकाने वाली खबर है। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार और जापान के साथ हैं।'

Tags:    

Similar News