Shootout In Kolkata: बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर गोलीबारी, महिला को मारकर पुलिसवाले ने दी जान

Shootout In Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शूटआउट की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है।

Written By :  aman
Update: 2022-06-10 10:10 GMT

  Shootout In Kolkata : बांग्लादेश हाईकमीशन के बाहर गोलीबारी: Design Photo - Newstrack

Shootout In Kolkata: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से शूटआउट की खबर आ रही है। जानकारी के अनुसार, कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर फायरिंग हुई है। इस घटना में दो लोगों की मौत होने की खबर है। इससे पहले, बम धमाके की खबर आई थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलकाता में बांग्लादेश हाई कमीशन के बाहर शुक्रवार दोपहर एक पुलिसवाले ने फायरिंग कर दी। पुलिस वाले के बंदूक से निकली गोलियों वजह से एक महिला की मौत हो गई। इस घटने में कई लोग जख्मी भी हुए हैं।

बताया जा रहा है कि, बाद में उस पुलिसकर्मी ने खुद को भी गोली मार ली। जिस महिला की मौत हुई है वह बाइक पर सवार थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस बल पहुंच गई। जांच प्रक्रिया तेज है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हमला करने वाला पुलिसकर्मी करीब एक घंटे से घटना वाली जगह पर घूम रहा था। 

Tags:    

Similar News