सुषमा की लाड़ली बांसुरी: राजनीति में विपक्षियों के छुड़ाएंगी छक्के

आज कल सोशल मीडिया पर पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेत्री स्व सुषमा स्वराज की बेटीं बांसुरी काफी चर्चा में है और उनके बारे में सब लोग जानना चाहते है।

Update: 2019-08-14 08:01 GMT

लखनऊ: आज कल सोशल मीडिया पर पूर्व विदेश मंत्री और भाजपा नेत्री स्व सुषमा स्वराज की बेटीं बांसुरी काफी चर्चा में है और उनके बारे में सब लोग जानना चाहते है। अपनी मां सुषमा स्वराज के निधन पर उनकी याद में हुए कार्यक्रम के दौरान बांसुरी कौशल ने जिस तरह से अपने भाषण से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत और न जाने कितने राजनेताओं का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। उससे उनके राजनीति में प्रवेश के कयास लगने शुरू हो गए हैं।

ये भी देखें:फटा-फट देखें पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर का भाव

बेटी बांसुरी स्वराज ने किया मां को याद

सभा को संबोधित करते हुए सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज ने मां की यादों को याद करते हुए सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वो मेरी सबसे अच्छी दोस्त थीं, वो बहुत सरल और सुलझी थीं वो मेरे लिए सीख का भंडार थीं।

सुषमा स्वराज का निधन अभी हाल ही में हुआ है। उसके पहले बहुत कम लोग बांसुरी के बारे में जानते थें। कभी समाजवादी रही सुषमा स्वराज जब 1980 में भाजपा मे शामिल हुई तो उसके पहले वह 1975 में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल से शादी कर चुकी थी। स्वराज कौशल तीन साल तक मिजोरम के गवर्नर भी रहे है।

ये भी देखें:खुद की गर्लफ्रेंड को रिझाने के लिए 13 लाख रुपये दे रहा ये शख्स

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन किया है

बांसुरी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। उसके बाद वह वकालत करने लगी। सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज प्च्स् के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी की लीगल टीम में भी शामिल रह चुकी है। जब ललित मोदी देश छोडकर विदेश भाग गए। तभी बांसुरी का नाम भी चर्चा में आया था। कहा गया था कि सुषमा स्वराज कि सुषमा की बेटी ललित मोदी की मदद कर रही हैं।

बांसुरी के पिता कौशल भारत में एक क्राइम वकील हैं। बासुरी ने अपने पिता के साथ रहकर ही वकालत की प्रेक्टिस करती है। कौशल वह 1990 से 1993 तक मिजोरम के गवर्नर भी रह चुके हें। आज वे भारत के सर्वाेच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं, और 1998 से 2004 तक संसद सदस्य रहे हैं।

ये भी देखें:उन्नाव रेप केस अपडेट: आरोपी ट्रक ड्राइवर और क्लीनर चल रहा नार्को टेस्ट

सुषमा स्वराज के परिवार में एक भाई, एक बहन, एक बेटी हैं। जो हाल ही में उनके निधन पर सुषमा स्वराज के घर पहुंचे थें। भाई का नाम गुलशन शर्मा है। बहन का नाम वंदना शर्मा है। जो हरियाणा के एक कॉलेज में प्रोफेसर हैं और भाई गुलशन शर्मा आयुर्वेद के डॉक्टर हैं।

Tags:    

Similar News