Singer Daler Mehndi : पंजाबी गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार, 'कबूतरबाजी' केस में 2 साल की सजा

Singer Daler Mehndi: साल 2003 में पंजाबी गायक के खिलाफ दर्ज एक मानव तस्करी मामले (Human Trafficking Case) में उन्हें ये सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया।

Written By :  aman
Update: 2022-07-14 11:39 GMT

Singer Daler Mehndi  

Click the Play button to listen to article

Singer Daler Mehndi: पंजाबी गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार, मानव तस्करी मामले में 2 साल की सजा Gets Jail : पटियाला (Patiala court) की एक अदालत ने गुरुवार (14 जुलाई 2022) को पंजाबी गायक दलेर मेहंदी (Daler Mehndi ) को दो साल जेल की सजा सुनाई है। दरअसल, साल 2003 में पंजाबी गायक के खिलाफ दर्ज एक मानव तस्करी मामले (Human Trafficking Case) में उन्हें ये सजा सुनाई गई है। कोर्ट ने सजा के खिलाफ दायर अपील को खारिज कर दिया। अदालत में मौजूद दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

गायक दलेर मेहंदी को ये सजा साल 2003 में मानव तस्करी के केस में सुनाया गया है। उन्हें कोर्ट द्वारा दो साल कैद की सजा सुनाई गई थी। इस मामले में सुनवाई के दौरान पटियाला की अदालत ने दलेर मेहंदी को दोषी करार दिया। आपको बता दें, कि आज से 18 साल पहले यानी साल 2003 में ये मामला खूब सुर्ख़ियों में रहा था। तब इस मामले को 'कबूतरबाजी' के नाम से जाना गया था। कबूतरबाजी मामले में दलेर मेहंदी और उनके भाई के खिलाफ कुल 31 केस दर्ज किए गए थे। 

मेहंदी बंधु वसूलते थे 'पैसेज मनी'

बता दें कि, दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और उनके भाई शमशेर सिंह (Shamsher Singh) पर अवैध रूप से लोगों को अपनी मंडली के सदस्य के रूप में विदेश भेजने का आरोप लगा था। इसके बदले वो मोटी रकम वसूलते थे। मेहंदी बंधु उन लोगों को 'पैसेज मनी' चार्ज करते थे। वर्ष 2018 में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी (Judicial Magistrate First Class) की कोर्ट ने दोनों भाइयों को दोषी ठहराया था। तब उन्हें दो साल जेल की सजा सुनाई गई थी। हालांकि, तब उन्हें जमानत मिल गई थी। बाद में उन्होंने सत्र अदालत में अपील दायर की थी।

जानें क्या है मामला? 

ये मामला साल 2003 का है। तब दलेर मेहंदी के खिलाफ 'कबूतरबाजी' का केस दर्ज हुआ था। दलेर मेहंदी पर लोगों को अवैध रूप से विदेश भेजने का आरोप लगाया गया था। आरोप में ये भी कहा गया था कि, विदेश ले जाने के एवज में दलेर मेहंदी ने लोगों से मोटी रकम वसूल की थी। साल 1998 और 1999 के दौरान दलेर मेहंदी ने कम से कम 10 लोगों को अवैध रूप सेन फ्रांसिस्को (san francisco) और न्यू जर्सी (new Jersey) में छोड़ दिया था। जिसके बाद दलेर मेहंदी (Daler Mehndi) और उनके भाई शमशेर सिंह (Shamsher Singh) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। केस दर्ज होने के बाद दोनों भाईयों के खिलाफ करीब 35 शिकायतें सामने आई थीं। 

Tags:    

Similar News