साल का दूसरा पूर्ण सूर्य ग्रहण कल, जानें किन राशियों पर रहेगा इसका प्रभाव

2 जुलाई 2019 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण की ये खगोलीय घटना दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और दक्षिणमध्य अमेरिका, अटलांटिका एवं अर्जेंटीना में देखा जा सकेगा।

Update: 2019-07-01 11:35 GMT
सूर्य ग्रहण

लखनऊ: 2 जुलाई 2019 को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लग रहा है। सूर्य ग्रहण की ये खगोलीय घटना दक्षिणी अमेरिका, प्रशांत महासागर और दक्षिणमध्य अमेरिका, अटलांटिका एवं अर्जेंटीना में देखा जा सकेगा।

भारत में इसे नहीं देखा जा सकेगा। हालांकि राशियों पर इसका असर पड़ेगा। भारतीय समय के अनुसार, 2 जुलाई रात 10:25 मिनट पर ग्रहण की शुरुआत होगी जो कि रात 3 बजकर 21 मिनट तक चलेगी। ग्रहण काल तकरीबन 4 घंटे तक चलेगा।

ये भी पढ़ें...यहां दिखेगा 2 जुलाई का सूर्य ग्रहण, जानिए भारत में कहां-कहां दिखेगा?

ये है सूतक का समय

सूर्यग्रहण से पहले सूतक की शुरुआत दी में ही करीब 10:25 से हो जाएगी। हालांकि भारत में सूर्यग्रहण नहीं दिखाई देगा लेकिन राशियों पर इसका बुरा प्रभाव न पड़े इसके लिए 3 जुलाई को प्रातः सूर्य उगने से पहले नित्यकर्म और स्नान करके सूर्य देव को जल अर्पित करें और हाथ जोड़कर उनसे शुभ प्रभाव की कामना करें।

ये भी पढ़ें...आज करें इनका पाठ, दूर होगा मांगलिक दोष, न जाने दें हाथ से आज का समय

क्या है महत्व

माना जाता है कि ग्रहण काल में कोई भी मांगलिक या शुभ काम नहीं करना चाहिए। इस समय भगवान की पूजा करने का प्रावधान भी नहीं है।

ये भी पढ़ें...सूर्य ग्रहण के चलते होगी राजनीतिक उठापटक, बढ़ेगी महंगाई

कब लगता है सूर्य ग्रहण

वैज्ञानिक आधार पर देखा जाए तो सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इससे चंद्रमा से सूर्य पूरी तरह से या आंशिक तौर पर ढंक जाता है तब चंद्रमा की छाया धरती पर पड़ती है। इसी खगोलीय घटना को चन्द्र ग्रहण कहा जाता है।

Tags:    

Similar News