रायबरेली से प्रियंका नहीं UPA अध्यक्ष सोनिया गांधी ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि यह कयास लग रहे थे कि सोनिया गांधी शायद 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें।

Update: 2019-02-20 05:07 GMT
..अब इटली जाना चाहती हैं सोनिया, राहुल को कमान सौंपने के बाद लेंगी ब्रेक

नई दिल्ली: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (यूपीए) की चेयरपर्सन सोनिया गांधी रायबरेली से 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। हालांकि यह कयास लग रहे थे कि सोनिया गांधी शायद 2019 का लोकसभा चुनाव न लड़ें। इसके पीछे सोनिया गांधी के स्वास्थ्य को वजह बताया जा रहा था।

यह भी पढ़ें.....AIADMK-PMK के साथ बीजेपी का गठबंधन, मिली पांच सीटें

उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट पर वह करीब दो दशक से चुनान जीतती आ रही हैं और माना जा रहा है कि एक बार फिर वह यहीं अपनी दावेदारी पेश करेंगी। बता दें कि राहुल गांधी को पार्टी की कमान सौंपने और हाल ही में प्रियंका गांधी के भी औपचारिक तौर पर राजनीति में शामिल होने के बाद राजनीतिक गलियारों में सुगबुगाहट थी कि कहीं सोनिया संन्यास के बारे में तो नहीं सोच रहीं।

यह भी पढ़ें.....जहरीली शराब कांड: SIT जांच की टीम पहुंची कुशीनगर, गांव वालों का आरोप- पूरी बात नहीं सुनी

हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स में पार्टी के सूत्र के हवाले से कहा गया है कि पार्टी ने कभी भी ऐसा नहीं कहा कि सोनिया रिटायर हो रही हैं। सूत्र के मुताबिक इस बात में कोई शक या सवाल है ही नहीं कि सोनिया रायबरेली से चुनाव लड़ेंगी। दरअसल, प्रियंका यह कहती रही हैं कि वह लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार नहीं हैं, लेकिन यह चर्चा भी साथ होती रही है कि पार्टी कहीं उनको सोनिया की जगह तो लेकर नहीं आई है।

यह भी पढ़ें.....केंद्र सरकार गुलाम कश्मीर में शहीदों का एक मंदिर बनवाए, मैं दूंगा सवा सौ करोड़

बता दें कि सोनिया की आखिरी जनसभा पिछले साल नवंबर में तेलंगाना विधानसभा चुनाव के दौरान देखने को मिली थी। उसके बाद से वह दूर ही दिखीं, जबकि राहुल गांधी पहले ही पार्टी की कमान संभाल रहे हैं। हालांकि, पार्टी सूत्रों ने फिलहाल इन अटकलों पर विराम लगा दी है कि सोनिया रिटायरमेंट के बारे में सोच रही हैं।

Tags:    

Similar News