CBSE में दिल्ली की सुकृति ने किया टॉप, हासिल किए 99.4% अंक

Update: 2016-05-21 07:37 GMT

नई दिल्ली: सीबीएसई 12th के नतीजों का ऐलान शनिवार को हाे गया है। इस बार भी लड़कियां यूपी बोर्ड की तरह अव्वल रहीं। दिल्ली की सुकृति गुप्ता ने टॉप किया है। उन्हें 500 में से 497 (99.4%) मार्क्स मिले हैं।

आज 12वीं का रिजल्ट आया जिसमें 92 % लड़कियां पास हुईं वहीं लड़के 91% पास होकर एक प्रतिशत से दूसरे स्‍थान पर रह गए। इस बार 10 लाख 67 हजार 900 स्‍टूडेंट्स के रिजल्‍ट घोषित किए गए हैं।

यह भी पढ़ें... CBSE बोर्ड का रिजल्‍टः UP बोर्ड की तरह लड़कियों ने यहां भी मारी बाजी

इन स्‍टूडेंट्स ने किया टॉप

टॉप तीन में लड़कियों ने बनाई जगह

-इस परीक्षा में टॉप तीन में लड़कियों का कब्जा रहा।

-सीबीएसई के परिणाम के मुताबिक कुरुक्षेत्र की पलक गोयल ने 99.1% अंक पाकर दूसरा स्‍थान हासिल किया

-करनाल की सौम्या उपल ने 99% अंक हासिल कर मेरिट लिस्ट में तीसरे स्‍थान पर कब्‍जा जमाया।

-सबसे दिलचस्प बात यह है कि टॉप 3 में तीन लड़कियों ने ही कब्जा किया है।

यहां भी लड़कियां रही अव्वल

लड़कियों ने सिर्फ मेरिट लिस्ट में ही बाजी नहीं मारी है बल्कि ओवर आल रिजल्ट जहां 83 फीसदी रहा, वहीं लड़कियों का पासिंग परसेंट 88.58 है, जबकि 78.85 फीसदी लड़के पास हुए हैं.

Tags:    

Similar News