आतंकी मूसा ने कहा : भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म,'बेगैरत कौम'

Update: 2017-06-06 13:43 GMT
हिज्बुल आतंकी की हुर्रियत नेताओं को धमकी, बोला- 'सिर काटकर लाल चौक पर लटका देंगे'

नई दिल्ली : कश्मीर के मोस्टवांटेड आतंकी जाकिर राशिद भट(जाकिर मूसा) ने जिहाद का हिस्‍सा न बनने पर भारतीय मुसलमानों को जमकर कोसा है। मूसा की नजर में भारत के मुसलमान दुनिया के सबसे बेशर्म लोग हैं। मूसा ने एक ऑडियो रिकॉर्डिंग जारी की है, जिसमें उसने ये बातें कही हैं।

सूत्रों के अनुसार आतंकी ने कई वॉट्सऐप ग्रुप पर अपनी जहरीली ऑडियो शेयर की है। इसमें वो कहता है कि उसकी लड़ाई सिर्फ कश्मीर तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह इस्लाम और काफिरों के बीच लड़ाई है।

ये भी देखें : आतंकी मूसा ने हिजबुल से तोडा नाता, अब होगा और अधिक खूंखार

भारतीय मुस्लिमों से चिढ़ा मूसा कहता है, 'वे लोग दुनिया के सबसे बेशर्म मुस्लिम हैं। उनको खुद को मुस्लिम कहने में शर्म आनी चाहिए। उसने मुस्लिमों को उकसाते हुए कहा कि हमारी बहनों को बेइज्जत किया जा रहा है, और भारतीय मुस्लिम चीख-चीखकर कह रहे हैं कि इस्लाम शांतिप्रिय धर्म है। ये दुनिया के सबसे रीढ़विहीन मुसलमान हैं। उनको खुद को मुसलमान कहने पर शर्म आनी चाहिए। ये सबसे 'बेगैरत कौम' है जो अन्‍याय और अत्‍याचार के खिलाफ आवाज नहीं उठा सकती।

अपनी बात में दम लाने के लिए ये आतंकी, पैगंबर की कुर्बानियों को गलत ढंग से पेश करने से बाज नहीं आया। उसने कहा, कि हमारे पैगंबर और उनके अनुयायियों ने क्‍या यही हमको सिखाया है? उन्‍होंने अपनी बहनों की रक्षा के लिए युद्ध में अपना खून बहाया है और कुर्बानियां दी हैं।'

 

Tags:    

Similar News