दक्षिण अफ्रीका में बाढ़ से मरने वालों की संख्या ‘लगभग 70’ हुई

केजेडएन प्रांत के नेता सिहले जिकालाला ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हताहतों की संख्या बढ़ने के कारण हम चिंतित हैं।’’ अब हमें बताया गया है कि मृतकों की संख्या 70 के आसपास हो गई है। मृतकों की अंतिम संख्या दिन में जारी की जायेगी।

Update: 2019-04-25 11:32 GMT

डरबन: दक्षिण अफ्रीका में विनाशकारी बाढ़ से लगभग 70 लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बाढ़ की वजह से एक हजार लोगों को अपने घरों को छोड़ना पड़ा। देश के दक्षिणपूर्वी क्षेत्र में भारी बारिश ने जमकर तबाही मचाई और कई घर नष्ट हो गये। क्वाज़ुलु-नटाल (केजेडएन) और पूर्वी केप प्रांतों में बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचा।

ये भी देखें:चुनाव का चौथा चरण: आपराधिक मामलों में साक्षी महराज पहले स्थान पर

केजेडएन प्रांत के नेता सिहले जिकालाला ने मीडिया ब्रीफिंग में कहा, ‘‘हताहतों की संख्या बढ़ने के कारण हम चिंतित हैं।’’ अब हमें बताया गया है कि मृतकों की संख्या 70 के आसपास हो गई है। मृतकों की अंतिम संख्या दिन में जारी की जायेगी।

ये भी देखें:कांग्रेस की गठबंधन करने की मंशा ही नहीं थी : केजरीवाल

राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया था और सरकार की ओर से बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई थी।

(भाषा)

Tags:    

Similar News