बजट पर प्रतिक्रिया होती है एक समान, देखें क्या नया आता है इस बार

Update: 2018-02-01 07:24 GMT

नई दिल्ली: केंद्र सरकार की ओर से हर साल पेश किए जाने वाले बजट के बाद कुछ प्रतिक्रिया आम होती है। सत्ता पक्ष के नेता इसकी सराहना करते हैं तो विपक्ष इसकी आलोचना। प्रतिक्रिया देने वाले कुछ तो ऐसे होते हैं जिनकी प्रतिक्रिया बजट पेश होने के पहले ही तैयार होती हैं।

नजर डालते हैं विपक्ष की ओर से आने वाली प्रतिक्रिया पर :

इस बजट में कुछ खास नहीं है। किसानों के लिए और बेहतर किया जा सकता था। बजट में सरकार का कोई विजन नहीं दिखता है। इस बजट में गरीबों और आम लोगों के लिए कुछ खास नहीं है। नौकरीपेशा को थोड़ी राहत और दी जा सकती थी। ज्यादा का वादा किया गया है, लेकिन हकीकत से यह काफी दूर है। सरकार ने पिछले बजट में किए वायदे भी पूरे नहीं किए ।यह पूरी तरह से चुनावी बजट है और लोकलुभावनी वादे किए गए हैं। हर किसी के खाते में 15 लाख देने का वादा किया था, उसका क्या हुआ।

सत्ता पक्ष के लोगों की संभावित प्रतिक्रिया ये हो सकती है:

यह बजट मोदी के नए भारत के विजन को दर्शाता है। बजट में हर क्षेत्र को प्रमुखता से लिया गया है। गरीबों और आम लोगों के लिए बड़ी राहत दी गई है। गरीबों को 2022 तक मकान देना सरकार का गरीबी दूर करने के वायदे को पूरा करता है। सुधारवादी बजट है। किसानों के हितों का ध्यान रखा गया है। आर्थिक समस्याओं को सुधारने की कोशिश की गई है। बजट देश को विकास की ओर ले जाएगा। बजट में महिलाओं के हितों का ख्याल रखा गया है।

Tags:    

Similar News