मुंबई में भीषण बारिश ने ले ली इन मासूमों की जान, जारी हुआ अलर्ट

कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के बीच 3.5 से 4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए मछुआराें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

Update: 2019-07-09 03:51 GMT
baarish

मुम्बई : मुम्बई में फिर तेज बारिश शुरू हो गई है जिससे लोगों को अपने रोजगार और कामकाज पर ब्रेक लगता दिखाई दे रहा है। मुंबई के अंधेरी, साकीनाका, विक्रोली, कांजुरमार्ग में पानी भरने लगा है। विक्रोली और कांजुर मार्ग के बीच रेलवे ट्रैक पर पानी भर गया है,जिससे सेंट्रल लाइन पर लोकल लेट चल रही है।

यह भी देखें... सोनिया गांधी आज कांग्रेस के लोकसभा सांसदों के साथ संसद में सुबह 10 बजे करेंगी चर्चा

बारिश से सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ता दिखाई दे रहा है। बांद्रा में सड़क पर पानी तो नहीं भरा है लेकिन भारी जाम है। आज घर से निकलने से पहले ट्रैफिक की जानकारी जरूर ले लें।

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के अंदर मुम्बई, ठाणे, पालघर समेत कई इलाकों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में 200 मिमी तक बारिश होने का अनुमान है। अरब सागर में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाओं के बीच 3.5 से 4 मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं। इसे देखते हुए मछुआराें समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

बीएमसी ने भी एडवाइजरी जारी कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। उधर, बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश, गुजरात में सोमवार को कई इलाकों में भारी बारिश हुई। यूपी, बिहार, गुजरात, कर्नाटक में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट है। मानसून मंगलवार को दिल्ली, हरियाणा पहुंच सकता है।

यह भी देखें... 9जुलाई :इन राशियों को मिलेगा माता-पिता का साथ,जानिए पंचांग व राशिफल

बारिश ने ली मासूम की जान

मुंबई में कल हुई बारिश से दो मासूमों को भी अपनी जान गंवानी पड़ी। कल्याण इलाके में भवन निर्माण के लिए गड्ढा बना हुआ था। तेज बारिश से गड्ढा पानी से भर गया, दोनों बच्चे मंयक और पीयूष गड्ढे के पास ही खेल रहे थे और खेलते खेलते दोनों की गड्ढे में गिरकर मौत हो गई। पिछले हफ्ते मुंबई में हुई भारी बारिश की वजह से 24 लोगों की मौत हुई थी।

खड़ी गाड़ियों में घुसा पानी

मुंबई में एक बार फिर सोमवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया। हालात ये थे कि देखते-देखते सड़कों पर खड़ी कारों के अंदर पानी भर गया। भारी बारिश से रेल, बस और हवाई सेवाएं फिर बाधित हुईं। बारिश के कारण सुबह 9:30 बजे से करीब आधे घंटे तक अंधेरा छाने से मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ानें बंद रहीं। इससे तीन विमानाें काे डाइवर्ट करना पड़ा। मुंबई में अब तक 1043 मिमी यानी कुल मानसून की 46% बारिश हो चुकी है। काेल्हापुर में 24 घंटे में सबसे ज्यादा 17 सेमी बारिश दर्ज की गई है।

खंडाला घाट में हुआ भूस्खलन

महाराष्ट्र के खंडाला घाट में मुंबई-पुणे रेल लाइन पर कई जगहों पर भारी भूस्खलन हुआ है। इससे ट्रेनों की आवाजाही ठप है। वहीं, बंगाल की खाड़ी में समुद्र में फंसे 6 मछुआराें काे बचा लिया गया, जबकि 25 लापता हैं।

यह भी देखें... पुरानी दिल्ली के हौज काजी में दुर्गा प्रतिमा की पुनर्स्थापना आज, VHP करेगी धर्म सभा

विमानों के परिचालन पर भी पड़ा असर

मुंबई एयरपोर्ट के प्रवक्ता के मुताबिक, शहर में जारी भारी बारिश के बाद मुंबई के छत्रपति शिवाजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में सुबह 9 बजे परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया था। हालांकि विजिविल्टी सही होने के बाद अब फिर एक बार परिचालन शुरू हुआ है लेकिन विमान आधा घंटे की देरी से उड़ रही है।

बारिश का असर मुंबई के ट्रैफिक पर भी देखने को मिल रहा है। दक्षिण की ओर जाने वाले वेस्टर्न हाईवे पर कई किलोमीटर का जाम लगा हुआ है। वहीं अंधेरी, मलाड और विक्रोली में भी सड़क पर लंबा जाम लगा हुआ है।

गोदावरी नदी में बढ़ा पानी का स्तर

शहर और इसके आस-पास के इलाकों में भारी बारिश के बाद गोदावरी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है। इससे स्थानीय निवासी बेहद खुश हैं और राम कुंड आकर तेज़ बहती नदी के नजारे का आनंद लेते हैं। बढ़ते जलस्तर के कारण रामकुंड में कई मूर्तियां आंशिक रूप से डूब गई हैं।

यह भी देखें... उत्तराखंड: बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट, देहरादून में हो रही भारी बारिश

शिवाजीनगर में ढही दीवार

बारिश के चलते रविवार रात मुंबई के शिवाजी नगर इलाके में एक ग्राउंड प्लस वन घर गिर गया, जिससे करीब 5 लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया।

Tags:    

Similar News