Threat call to Ratan Tata: रतन टाटा को जान से मारने की धमकी, बोला-टाटा का हाल जल्द ही साइरस मिस्त्री जैसा हो जाएगा

Threat call to Ratan Tata: मुंबई पुलिस ने बताया कि काॅल करने वाले को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी होने का पता चला है। पुलिस ने जानकारी दी कि रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी थी।

Written By :  Ashish Kumar Pandey
Update:2023-12-16 13:53 IST

Threat call to Ratan Tata   (photo: social media )

Threat call to Ratan Tata: देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा को जान से मारने की धमकी मिली है। धमकी मिलते ही पुलिस अलर्ट हो गई और धमकी देने के आरोपी को तत्काल धर दबोचा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। रतन टाटा को धमकी क्यों दी और उसके पीछे क्या मकसद था।

बता दें कि आरोपी ने मुंबई पुलिस को फोन पर धमकी दी थी कि रजन टाटा का हाल जल्द ही साइरस मिस्त्री जैसा हो जाएगा। मुंबई पुलिस ने बताया कि काॅल करने वाले को सिजोफ्रेनिया नाम की बीमारी होने का पता चला है। पुलिस ने जानकारी दी कि रतन टाटा को धमकी मिलने के बाद उनकी सिक्योरिटी बढ़ा दी थी। वहीं मामले की संगीनता को देखते हुए एक टीम को इस काल करने वाले शख्स की तलाश में लगा दिया था। वहीं बाद में काल की लोकेशन टेस करने के बाद आरोपी को कर्नाटक से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काॅलर मानसिक रूप से बीमार है, इसी वजह से उसके खिलाफ लीगल एक्शन नहीं लिया गया। उसने फाइनेंस में एमबीए भी किया हुआ है। इसके साथ ही उसने इंजीनियरिंग की भी पढ़ाई की है। काॅलर ने उक्त काल दो दिन पहले किया था।

Tags:    

Similar News