मध्य प्रदेश में सात दिन में तीन मुख्य सचिव

एस आर मोहंती का सेवा काल पूरा होने से 15 दिन पहले ही कमलनाथ सरकार ने उनकी जगह गोपाल रेड्डी को राज्य का मुख्य सचिव बनाया था। गोपाल रेड्डी मध्यप्रदेश में मात्र 9 दिन ही मुख्य सचिव के पद पर रह पाए।

Update: 2020-03-24 11:10 GMT

भोपाल: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य विधानसभा में बहुमत साबित करते ही इकबाल सिंह बैंस को मुख्य सचिव नियुक्त किया है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश को एक हफ्ते में तीसरा मुख्य सचिव मिल गया है।

एस आर मोहंती का सेवा काल पूरा होने से 15 दिन पहले ही कमलनाथ सरकार ने उनकी जगह गोपाल रेड्डी को राज्य का मुख्य सचिव बनाया था। गोपाल रेड्डी मध्यप्रदेश में मात्र 9 दिन ही मुख्य सचिव के पद पर रह पाए।

ये भी देखें: कोरोना इफेक्ट: जरूरी चीजों की बढ़ी मांग से क्रैश हुई बिग बास्केट की एप और साइट

मंगलवार को मध्य प्रदेश कार्मिक विभाग द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इकबाल सिंह बैस को अगले आदेश तक अस्थायी रूप से प्रदेश का मुख्य सचिव नियुक्त किया जाता है। इकबाल सिंह अभी राजस्व मंडल ग्वालियर के अध्यक्ष पद पर थे। इकबाल सिंह 1985 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी माने जाते हैं।

Tags:    

Similar News