हर-हर, बम-बम’ बोल रहा है देश, महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ भारत

आज महाशिवरात्रि है। भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फल आदि चढ़ाने और उनके दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्त मंदिरों के बाहर खड़े हुए हैं। जल चढ़ाने के लिए शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।

Update: 2019-03-04 04:22 GMT

आज महाशिवरात्रि है। भगवान भोलेनाथ को जल, बेलपत्र, फल आदि चढ़ाने और उनके दर्शनों के लिए सुबह से ही भक्त मंदिरों के बाहर खड़े हुए हैं। जल चढ़ाने के लिए शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ा है।

यह भी पढ़ें.....महाशिवरात्रि: बम-बम के नारों से गूंजेंगे शिवालय, उमड़ेगी भक्तों की भीड़

पूरे भारत में बड़ी ही श्रद्धा और धूम के साथ महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। देश के सभी शिवालयों में हर-हर, बम-बम’ के जयघोष् के साथ भजन और आरती का सिलसिला चल रहा है।महाशिवरात्रि पर बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।भक्त बाबा के दरबार में पहुंचकर कल्याण की कामना कर रहे हैं। इस खास दिन के लिए भक्‍त कई दिनों से तैयारियों में जुटे रहते हैं।

यह भी पढ़ें......महाशिवरात्रि: शिव है सृष्टि का अमिट आलेख

हिन्दू धर्म के बड़े पर्व में महाशिवरात्रि के पर्व की मान्यता बहुत अधिक है। इसे फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मनाया जाता है। माना जाता है इस दिन शिव जी का प्राकट्य हुआ था। आज के दिन शिव जी का विवाह भी हुआ था।इस दिन महादेव की उपासना से व्यक्ति को जीवन में सम्पूर्ण सुख प्राप्त हो सकता है। इस दिन व्रत, उपवास, मंत्रजाप तथा रात्रि जागरण का विशेष महत्व है।

यह भी पढ़ें......महाशिवरात्रि- शिव आराधना से पूरी होगी हर कामना

महाशिवरात्रि का शुभ मुहूर्त

4 मार्च 2019: शुभ मुहूर्त शुरू - शाम 04:28

5 मार्च 2019: शुभ मुहूर्त समाप्त - 07:07

निम्न द्रव्यों से करें रुद्राभिषेक-

वे लोग जिन्‍हें अपनी सारी मनोकामनाएं पूरी करती हैं वे शिव जी का गाय के दुग्ध से रुद्राभिषेक करें। इसके अलावा जो लोग रोग से पीड़ित हैं तथा प्रायः अस्वस्थ रहते हैं या किसी गंभीर महा बीमारी से परेशान हैं उनको कुशोदक से रुद्राभिषेक करना चाहिए।

Tags:    

Similar News