बड़ी खबर: अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस ने किया गिरफ्तार, लगा है ये गंभीर आरोप

अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझको मेर परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट का भी आरोप लगया है।

Update: 2020-11-04 05:12 GMT
जस्टिस एसए बोबडे की अध्यक्षता वाली पीठ ने ये भी कहा कि कोई इस तरह से कैसे डरा सकता है। इस तरह से धमकियां देकर किसी को अदालत में आने से कैसे रोका जा सकता है।

मुंबई: न्यूज चैनल रिपब्लिक टीवी के एडिटर इन चीफ अर्नब गोस्वामी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मुंबई पुलिस ने अर्नब गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले अर्नब ने पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया। रिपब्लिक टीवी ने एक वीडियो दिखाया है जिसमें पुलिस और अर्नब के बीच झड़प होती नजर आ रही है।

अर्नब गोस्वामी को एक इंटीरियर डिजाइनर और उनकी पत्नी को सुसाइड करने के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि अर्नब गोस्वामी पहले ही टीआरपी स्कैम मामले में भी घिरे हुए हैं।

पुलिस पर अर्नब का गंभीर आरोप

अर्नब ने मुंबई पुलिस पर गुंडागर्दी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मुझको मेर परिवार से बात करने से रोका गया। दवा देने से भी रोका गया। गोस्वामी ने मुंबई पुलिस पर सास-ससुर, बेटे और पत्नी के साथ मारपीट का भी आरोप लगया है। रिपब्लिक टीवी के वीडियो के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने अर्नब के साथ भी बदसलूकी की। इसके बाद अर्नब गोस्वामी को मुंबई पुलिस अपने साथ लेकर चली गई।

ये भी पढ़ें...Birthday Special: 55 साल के हुए मिलिंद सोमन, इतनी उम्र में कैसे हैं फिट, जानिए राज

इंटीरियर डिजाइनर को बकाया राशि नहीं देने का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि अर्नब गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने 53 वर्षीय एक इंटीरियर डिजाइनर को कथित रूप से बकाया राशि नहीं दी थी। इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक की बेटी ने दावा किया था कि पुलिस ने बकाया राशि ना देने के मामले की जांच नहीं की थी। इसलिए पिता अन्वय और उनकी मां को आत्महत्या का करना पड़ा।

ये भी पढ़ें...जन्मदिन विशेष: 50 साल की हुईं तब्बू, एक्ट्रेस की ये बातें नहीं जानते होंगे आप

कथित तौर पर अन्वय नाइक का लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला था जिसमें कहा गया था कि आरोपियों ने उनके 5.40 करोड़ रुपये का भुगतान नहीं किए थे। इसलिए उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया। रिपब्लिक टीवी ने इन सभी आरोपों को खारिज किया था। अब इसी मामले में अर्नब गोस्वामी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें...ये है जानलेवा कम्बीनेशनः कोरोना और जहरीली हवा, दोनो ही डस रहे जिंदगी



यह आपातकाल का जैसा: जावड़ेकर

केंद्रीय सूचना प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अर्नब को गिरफ्तार करने की आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने महाराष्ट्र सरकार पर भी हमला बोला है।



जावड़ेकर ने कहा कि हम महाराष्ट्र में प्रेस की आजादी पर हमले की निंदा करते हैं। यह प्रेस के साथ बर्ताव का तरीका नहीं है। यह हमें आपातकाल के उन दिनों की याद दिलाता है जब प्रेस को इस तरह से व्यवहार किया गया था।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें

Tags:    

Similar News