ट्विटर का नया फैसला, एक दिन में लोगों को फॉलो करने की लिमिट सिर्फ 400

सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है। पहले यह संख्या 1000 थी।

Update: 2019-04-09 04:39 GMT

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका): माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर ने स्पैम भेजने वालों पर लगाम लगाने के लिहाज से सोमवार को फैसला लिया कि कोई भी यूजर अब एक दिन में 400 से ज्यादा नए हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकेगा।

सैन फ्रांसिस्को स्थित इस कंपनी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि अब कोई भी यूजर एक दिन में 400 से ज्यादा हैंड्ल्स को फॉलो नहीं कर सकता है। पहले यह संख्या 1000 थी।

ये भी देखें: बेगुसराय : कन्हैया कुमार के नामांकन में शामिल होंगे जावेद-शबाना

ट्विटर की संरक्षा टीम ने ट्वीट किया है, ‘‘फॉलो, अनफॉलो, फॉलो, अनफॉलो। कौन करता है ऐसा? स्पैमर्स (स्पैम संदेश भेजने वाले)।’’

टीम ने लिखा है, इसलिए हम एक दिन में फॉलो किए जाने वाले हैंल्डस की संख्या को 1000 से घटाकर 400 कर रहे हैं। आप चिंता ना करें। आपको कोई दिक्कत नहीं होगी।

ये भी देखें : कश्मीर में अलग PM की बात होगी तो हटाएंगे अनुच्छेद 370, 35ए: राजनाथ

गौरतलब है कि ट्विटर की नीतियां स्पैम भेजने को प्रतिबंधित करती हैं।

एएफपी अर्पणा अर्पणा 0904 0854 सैनफ्रांसिस्को

(एएफपी)

Tags:    

Similar News