Bihar Crime News: 'तीन बच्चों की मां' पर 'दो पतियों' का दावा, महिला ने चकरा दिया पुलिस का माथा

Bihar Crime News: महिला तीन बच्चों की मां है। उसके 18 और 20 साल के दो बेटे और 13 साल की एक लड़की है। दोनों युवकों की बातें सुनने के बाद पुलिस उनका मामला सुलझाने में जुट गई।

Newstrack :  Network
Update: 2024-08-02 04:03 GMT

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली जनपद से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जनपद के एक थाने में दो पति एक पत्नी पर दावा कर रहे थे। एक आदमी कह रहा था कि वो महिला का पति है। दूसरे युवक का कहना था कि वो उसकी बीवी है। गौरोल थाने में इस तरह का कई घंटे हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। अंत में महिला ने एक पति को चुन लिया और उसके साथ चली गई है।

तीन बच्चों की मां है महिला

महिला तीन बच्चों की मां है। उसके 18 और 20 साल के दो बेटे और 13 साल की एक लड़की है। दोनों युवकों की बातें सुनने के बाद पुलिस उनका मामला सुलझाने में जुट गई। पुलिस पूछताछ में पता चला कि मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के बखरी गांव निवासी राम प्रसाद महतो की शादी 22 साल पहले सकरा थाने के मझौली गांव में हुई थी। शादी के बाद उन्हें दो बेटे और एक बेटी हुई। इसी बीच 2018 में पति-पत्नी में कुछ कहासुनी हो गई। पत्नी अपनी 5 साल की बेटी को साथ लेकर घर छोड़कर हाजीपुर चली गई और वहां एक कंपनी में काम करने लगी। इसी बीच महिला की कुढ़नी थाना क्षेत्र के ढोढ़ी गांव निवासी बतहु राय की पत्नी से मुलाकात हो गई। उसके साथ वह ढोढ़ी आ गई और कुछ दिन बाद वह पास के गांव गोरौल थाने के चैनपुर भटौलिया गांव निवासी हरेंद्र राय के साथ रहने लगी।

महिला ने पहले पति को चुना

महिला के पहले पति राम प्रसाद ने पुलिस को बताया कि वह लगातार 7 साल से अपनी पत्नी को खोजता रहा। बीते मंगलवार को उसे जानकारी मिली कि वह गोरौल थाना क्षेत्र के भटौलिया गांव में रह रही है। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी और महिला एवं उसके दोनों पति को थाने लाया गया।  थाने पर दोनों पति महिला को अपने-अपने साथ ले जाने को तैयार हो गए। हालांकि थाने में घंटो चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद महिला पहले पति के साथ जाने को तैयार हो गई। पुलिस ने महिला को पहले पति के साथ भेज दिया।

Tags:    

Similar News