संयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी को दिया सर्वोच्च लोक सेवा पुरस्कार

पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को शुक्रवार को सर्वोच्च लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार उन्हें लड़कियों को सशक्त करने की पश्चिम बंगाल सरकार की 'कन्याश्री प्रकल्प' योजना के लिए दिया गया। 62 देशों की 552 योजनाओं में से कन्याश्री योजना को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस योजना द्वारा 40 लाख छात्राओं की मदद की गई है।

Update: 2017-06-24 07:06 GMT
संयुक्त राष्ट्र ने ममता बनर्जी को दिया सर्वोच्च लोक सेवा पुरस्कार

न्यूयॉर्क: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र सर्वोच्च लोक सेवा पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें लड़कियों को सशक्त करने की पश्चिम बंगाल सरकार की 'कन्याश्री प्रकल्प' योजना के लिए दिया गया। 62 देशों की 552 योजनाओं में से कन्याश्री योजना को इस पुरस्कार के लिए चुना गया है। इस योजना द्वारा 40 लाख छात्राओं की मदद की गई है।





इस साल लोक सेवा समारोह की थीम ‘दी फ्यूचर इज नाऊ: एस्सेलेरेटिंग पब्लिक सर्विस इन्नोवेशन फोर एजेंडा 2030’ है। समारोह में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से 500 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए।



क्या कहा ममता बनर्जी ने ?

-ममता बनर्जी ने कहा कि बंगाल में विकास परियोजनाओं से सार्वजनिक सेवा के क्षेत्र में एक नए युग की शुरूआत हुई है।

-यह वास्तव में एक गर्व का विषय है।

-हमारी योजनाओं को उच्चतम स्तर यानी संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता मिली।

-ममता ने कहा कि सार्वजनिक सेवा का मतलब लगातार निगरानी करना और लोगों के लिए नियमित सेवा प्रदान करना है।

Tags:    

Similar News