America: चाचा ने ही लूट ली भतीजी की अस्मत, 18 की उम्र में मां बनाकर छोड़ा

अमेरिका के अलीबामा राज्य से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर आई है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी आपबीती का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह 12 साल की थीं, तभी से उनके सौतेले चाचा ने उनके साथ दुराचार किया।

Update: 2019-06-15 11:51 GMT

वाशिंगटन : अमेरिका के अलीबामा राज्य से मानवता को शर्मशार करने वाली खबर आई है। यहां रहने वाली एक महिला ने अपनी आपबीती का जिक्र करते हुए बताया कि जब वह 12 साल की थीं, तभी से उनके सौतेले चाचा ने उनके साथ दुराचार किया। 18 साल की उम्र तक वह 4 बार प्रेग्नेंट हो चुकी थीं। इसके बाद रेपिस्ट चाचा को बच्चे से मिलने की मंजूरी भी दे दी गई।

ये वहीं अमेरिकी राज्य अलाबामा है जहां अबॉर्शन को पूरी तरह बैन किए जाने का कानून पास किया गया है। इस कानून का काफी विरोध हो रहा है। इसी कड़ी में एक पीड़ित महिला ने खुद के उदाहरण से ये साबित करने की कोशिश की है कि अलाबामा का कानून किस तरह महिलाओं के लिए बेकार है।

ये भी पढ़ें...अजब लुटेरों की गजब कहानी, नकली रिवाल्‍वर दिखा लूट लेते थे मुर्गियां, अरेस्‍ट

अलाबामा वैसा राज्य है जहां रेपिस्ट या करीबियों द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद भी, उन्हें पीड़िता से मिलने से रोकने की व्यवस्था नहीं है। वहीं, 32 साल की महिला जेसिका स्टॉलिंग्स कहती हैं कि रेप की वजह से वह 4 बार प्रेग्नेंट हुईं। एक बार उनका मिसकैरेज हुआ, जबकि एक बच्चे की मौत हो गई। 2 बच्चों के साथ वह रहती हैं।

सारी जिंदगी भयभीत रही महिला

महिला का कहना है कि वह पूरी जिंदगी इस डर के साथ जीती रही हैं कि रेपिस्ट उनकी हत्या कर सकता है। अब उन्हें अपने बच्चों की कस्टडी के लिए लड़ना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: इस देश में शौख से खाते हैं सांप से बनी डिश, बताई ये वजह

वहीं, आरोपी चाचा लेनिअन बारनेट पर रेप के खिलाफ केस नहीं चलाया गया। परिवार वालों ने दोनों की शादी करा दी थी। हालांकि, शादी को कोर्ट ने इसलिए रद्द कर दिया था क्योंकि संबंध परिवार वालों के बीच था।डीएनए टेस्ट में भी यह साबित हुआ था कि बच्चों का पिता लेनिअन ही है।

आरोपी लेनिअन जब ड्रग से जुड़े एक केस में सजा काटकर जेल से बाहर आया तो दोनों बच्चों (15 और 12 साल के) से मिलने का हक मांगा। एक जज ने उसे क्रिसमस के मौके पर तीन दिनों के लिए बच्चे से मिलने की इजाजत भी दे दी।

ये भी पढ़ें...अजब-गजब: यहां ज़िंदा मिसाइलों पर घर बनाते हैं लोग, वजह कर देगी हैरान

Tags:    

Similar News