कोलकाता में गिरा फ्लाईओवर: 15 की मौत-150 दबे, CCTV में दिखी तबाही

Update: 2016-03-31 08:15 GMT

कोलकाता: मध्य शहर को पश्चिमी भाग से जोड़ने वाले अंडर कंस्ट्रक्शन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गुरुवार को गिर गया। गणेश टॉकीज के पास हुए हादसे में 15० लोगों के दबे होने की आशंका है। 15 शव बरामद किए जा चुके हैं। चश्मदीदों का कहना है कि इस फ्लाईओवर के नीचे बड़ी संख्या में लोग दबे हुए हैं। यह घनी आबादी वाला इलाका है, जिसकी वजह से राहत और बचाव कार्य में परेशानी हो रही है।

इस बीच एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि फ्लाईओवर किस तरह व्यस्त सड़क पर गिर पड़ा।

देखिए सीसीटीवी फुटेज

Full View

 

फ्लाईओवर के मलबे में दबे अनेक घायल लोगों को बचाया गया है। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मलबे में फंसे अन्य लोगों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। बचाव कार्य जारी है।

विवेकानंद सेतु नाम के इस फ्लाइओवर का निर्माण पिछले कई सालों से हो रहा था। इस फ्लाईओवर को लेकर स्थानीय विरोध भी चल रहा था। पुल गिरने की वजह से पूरा यातायात ठप हो गया है। ये हादसा कैसे हुआ इसकी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

चुनाव प्रचार से लौटीं मुख्यमंत्री

चुनाव प्रचार के सिलसिले में पश्चिमी मिदनापुर जिले के दौरे पर गयी राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी यह खबर सुनकर कोलकाता लौट आईं। उन्होंने घटनास्थल का मुआयना किया और पुलिसकर्मियों, अग्निशमन और आपदा प्रबंधन दल के अधिकारियों को बचाव और राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। घायलों को हरसंभव मदद मुहैया कराई जाएगी।

स्लाइड में देखें कुछ अन्य तस्वीरें -

[su_slider source="media: 20934,20933,20935,20932,20931,20930" data-width="620" data-height="450" title="no" pages="no" mousewheel="no" autoplay="0" speed="0"] [/su_slider]

 

 

 

 

Tags:    

Similar News