BJP में शामिल होंगे शशि थरूर? पीएम के तारीफ के बाद इस सेल्फी से मची खलबली
Shashi Tharoor News: कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा के साथ फ्लाइट में अगल-बगल की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं।;
shashi tharoor
Shashi Tharoor News: केरल सांसद शशि थरूर इन दिनों अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं। शशि थरूर को लेकर कयास लगाए जा रहे है कि वह जल्द ही भाजपा में शामिल हो सकते हैं। वह कई अवसरों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की तारीफ करते दिखे। वहीं एक तस्वीर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जिसकी काफी चर्चा हो रही है।
दरअसल कांग्रेस नेता और सांसद शषि थरूर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा के साथ फ्लाइट में अगल-बगल की सीट पर बैठे नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता ने शशि थरूर के साथ फ्लाइट में ली गयी सेल्फी को सोशल मीडिया पर शेयर किया है। उन्होंने तस्वीर को शेयर करने के साथ ही बेहद मजेदार कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा कि ‘आखिरकार हम एक ही दिशा में चल पड़े हैं।’ उन्होंने यह भी लिखा है कि मेरे मित्र और सहयात्री ने मुझे यह कहने पर शरारती कहा। जब मैंने उनसे कहा कि हम अंततः एक ही दिशा में यात्रा कर रहे हैं।
शशि थरूर ने की थी पीएम मोदी की तारीफ
दिल्ली में एक परिचर्चा के दौरान रूस-यूक्रेन युद्ध और भारत की कूटनीति पर टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा था मुझे यह स्वीकार करना होगा कि साल 2022 में रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत के रुख की आलोचना पर मुझे शर्मिंदगी उठानी पड़ी। भाजपा ने सांसद शशि थरूर के भारत के रूस-यूक्रेन को संभ्भाने की सराहना को पीएम मोदी की कूटनीतिक समझदारी का समर्थन बताया था।
भाजपा सांसद रविशंकर ने शशि थरूर की इस स्वीकारोक्ति का स्वागत किया था। रविशंकर प्रसाद ने कहा कि मोदी सरकार वहीं निर्णय लेती है जोकि भारत के हित में होते हैं। यदि अन्य कांग्रेस नेता इस बात को स्वीकार करते है तो यह लाभकारी ही होगा। कांग्रेस नेता और सांसद शशि थरूर पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह सरकार में विदेश मंत्री रह चुके हैं। बीते मंगलवार को उन्होंने यह स्वीकार किया कि भारत की कूटनीतिक समझ ने रूस और यूक्रेन के साथ मजबूत रिष्ते को बनाए रखने में मदद की।
उन्होंने कहा कि मैं अपना चेहरा साफ कर रहा हूं क्योंकि मैं भी उनमें से था जिन्होंने साल 2022 में भारत के कदम की आलोचना ही की थी। शशि थरूर के इस बयान के बाद सियासत तेज हो गयी थी। राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा है कि जिस तरह से शशि थरूर लगातार केंद्र सरकार और पीएम मोदी की सराहना कर रहे हैं। उससे उनके भाजपा में शामिल होने की अटकलें तेज हो गयी हैं। हालांकि उन्होंने ऐसी संभावना से इनकार किया है।