Budget 2023: वित्त मंत्री ने आयकर में बड़ी छूट का किया ऐलान, अब 7 लाख रुपए तक की कमाई पर नहीं देना होगा टैक्स

Written By :  aman
Update: 2023-02-01 07:16 GMT
Live Updates - Page 4
2023-02-01 05:50 GMT

सीतारमण- देश के लोगों की आय बढ़ी

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'बीते वर्षों में भारत के लोगों की प्रति व्यक्ति आय दोगुनी हुई है। प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपए सालाना हो चुकी है। भारतीय अर्थव्यवस्था पहले के मुकाबले ज्यादा संगठित हुई है। इसका असर लोगों के रहन-सहन और जीवनशैली पर दिख रहा है।

2023-02-01 05:48 GMT

G20 की अध्यक्षता बड़ा अवसर

वित्त मंत्री ने कहा, मौजूदा वित्त वर्ष में GDP दर 7 प्रतिशत के आसपास रहने का अनुमान है। सरकार का खास जोर है कि रोजगार के अवसर बढ़ाए जा सकें। भारत की ओर से G20 की अध्यक्षता बड़ा अवसर है। यह उभरते भारत की ताकत को दिखाता है।

2023-02-01 05:46 GMT

'कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव ने देश को मुकाम पर पहुंचाया'

वित्त मंत्री सीतारमण ने आगे कहा, 'देश की आजादी के अमृत काल का ये पहला बजट है। बजट के जरिये हमने हर वर्ग तक पहुंचने की कोशिश की है। खासकर युवाओं तथा सभी वर्ग के लोगों तक आर्थिक मजबूती पहुंचाने की कोशिशें की है। दुनिया में सुस्ती के बावजूद हमारी मौजूदा विकास दर का अनुमान 7 फीसदी के आसपास बरकरार है। चुनौतीपूर्ण समय में भारत तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। दुनियाभर के लोगों ने भारत के विकास की सराहना की है। उन्होंने कहा, ये बजट अगले 25 साल का 'ब्लू प्रिंट' है। कोविड वैक्सीनेशन ड्राइव (covid vaccination drive) ने देश को नए मुकाम पर पहुंचाया। दुनिया ने भारत की ताकत को पहचाना। 

2023-02-01 05:42 GMT

सीतारमण बोलीं- भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता हुआ सितारा है

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा, 'दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना जा रहा है। पूरी दुनिया में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। इंडियन इकोनॉमी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कोई भूखा न सोए। सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च कर हर व्यक्ति को खाद्यान्न सुनिश्चित किया। 28 महीने तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई।' 

2023-02-01 05:42 GMT

सीतारमण बोलीं- भारतीय अर्थव्यवस्था चमकता हुआ सितारा है

वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में कहा, 'दुनिया ने भारतीय अर्थव्यवस्था को चमकता हुआ सितारा माना जा रहा है। पूरी दुनिया में भारत का कद लगातार बढ़ रहा है। इंडियन इकोनॉमी सही दिशा में आगे बढ़ रही है। सुनहरे भविष्य की ओर अग्रसर है। निर्मला सीतारमण ने कहा, हमने कोरोना काल में यह सुनिश्चित किया कि कोई भूखा न सोए। सरकार ने 2 लाख करोड़ रुपए खर्च कर हर व्यक्ति को खाद्यान्न सुनिश्चित किया। 28 महीने तक 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन की व्यवस्था की गई।' 

2023-02-01 05:39 GMT

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण शुरू

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट भाषण शुरू किया। वो वित्त वर्ष 2023-24 का आम बजट पेश कर रही हैं। इसी के साथ सभी के सामने देश का आर्थिक लेखा-जोखा आना शुरू हो चुका है। निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, ये अमृत काल का पहला बजट है।

2023-02-01 05:28 GMT

संसदीय कार्य मंत्री ने बताया- ये बजट सर्वश्रेष्ठ होगा

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी (Prahlad Joshi) ने कहा, 'ये अब तक का सर्वश्रेष्ठ बजट होगा। ये गरीबों के लिए, मध्य वर्ग के लिए बेहतर करने वाला बजट होगा। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहले कह चुके हैं कि अच्छा बजट आएगा। 

2023-02-01 05:23 GMT

बजट से पहले बाजार में उछाल

आज आम बजट पेश होने जा रहा है। उससे पहले शेयर मार्केट में उछाल देखा जा रहा है। सेंसेक्स 453.16 अंक उठकर 60,003.06 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 116.65 अंकों की बढ़त के साथ 17,778.80 पर पहुंच गया। 

2023-02-01 05:21 GMT

संसद भवन लाई गईं बजट की कॉपी


ट्रक में भरकर बजट की कॉपी संसद भवन लायी गई। कड़ी सुरक्षा और डॉग स्क्वाड के बीच बजट की कॉपियां संसद भवन लायी गई। 

2023-02-01 05:18 GMT

संसद भवन पहुंचे राजनाथ-शाह

आम बजट सुबह 11 बजे से पेश किया जाएगा। इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद भवन पहुंच गए हैं।

Tags:    

Similar News