PM Modi Dress Attire: आज भी बना पीएम मोदी का ड्रेस चर्चा का विषय, देखें उनके स्टाइलिश लुक

PM Modi Dress Attire: चाहें बात किसी बड़े आयोजन की हो या किसी राष्ट्रीय पर्व की, पीएम बिल्कुल अपने अंदाज में नजर आते हैं। तो ऐसे ही आज हम आपकों पीएम मोदी द्वारा पहनें गए विभिन्न आयोजनों में ड्रेस सेंस के बारे में बताएंगे।

Written By :  Durgesh Sharma
Update: 2023-02-10 10:11 GMT

File Photo of PM Modi Dress Attire (Pic: Newstrack)

PM Modi Dress Attire: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वैसे तो हमेशा सुर्खियों में छाए रहते हैं। लेकिन कई मौके ऐसे भी आए जब वो अपने पहनावे की वजह से चर्चा का विषय बन जातें हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित हो रहे ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पहुचें पीएम नरेंद्र मोदी का जैकेट चर्चा का केंद्र बन गया। उन्होनें ब्लैक कलर की जैकेट पहन रखें थे, जो काफी मनमोहक लग रहा था। वैसे पीएम मोदी का ड्रेसिंग सेंस कमाल का है। उनकी पहनावे पर उनके चाहने वालों के साथ-साथ उनके विरोधियों की भी नजर रहती है। हर खास मौके पर वह अलग दिखते हैं। चाहें बात किसी बड़े आयोजन की हो या किसी राष्ट्रीय पर्व की, पीएम बिल्कुल अपने अंदाज में नजर आते हैं। तो ऐसे ही आज हम आपकों पीएम मोदी द्वारा पहनें गए विभिन्न आयोजनों में ड्रेस सेंस के बारे में बताएंगे।

1. यह फोटो 26 जनवरी 2023 की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गणतंत्र दिवस परेड समारोह में शामिल हुए तो इसकी झलक उनकी ड्रेस में भी दिखाई दे रही थी। उनकी पगड़ी लहरिया थी जो बसंती संदेश पूरे देश को दे रहा था।


2. पिछले साल भी पीएम अलग अंदाज में दिखे थे। उन्होनें गणतंत्र दिवस समारोह में उत्तराखंड की पारंपरिक टोपी पहन रखी थी। इस टोपी पर एक स्ट्रिप और इसके ऊपर ब्रह्म कमल लगा था।


3. साल 2021 में भी पीएम ने एक खास पगड़ी पहनी थी। उस समय उन्होनें जामनगर के शाही परिवार से तोहफे में मिली 'हलारी पगड़ी' पहन रखी थी। उस समय भी उनकी पगड़ी काफी चर्चा में थी।


4. साल 2020 में भी पीएम मोदी गणतंत्र दिवस समारोह में पगड़ी में नजर आए थे। उनका यह लुक भी जबरदस्त था। हर बार की तरह इसकी भी खूब प्रशंसा हुई थी।


5. पीएम मोदी द्वारा साल 2019 में पहनी गई पगड़ी की भी विशेष चर्चा हुई थी। क्योंकि इस पगड़ी में भगवा रंग भी शामिल था। आम तौर पर पीएम की पगड़ी में पीला या भगवा रंग प्रमुख होता है।



Tags:    

Similar News