UPSC Topper Shruti Sharma: जानें कौन हैं श्रुति शर्मा? कैसा रहा UPSC टॉपर बनने तक का सफर

श्रुति यूपी की बिजनौर की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से हुई है। श्रुति ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज से की।

Written By :  aman
Update: 2022-05-30 11:57 GMT

UPSC CSE 2021 Topper Shruti Sharma 

UPSC Shruti Sharma Topper 2021 : संघ लोक सेवा आयोग यानी UPSC ने सिविल सर्विस एग्‍जाम (CSE) 2021 का अंतिम परिणाम सोमवार को जारी कर दिया। यूपी बिजनौर की श्रुति शर्मा टॉपर (Shruti Sharma UPSC Topper 2021) रहीं। श्रुति ने पहला रैंक हासिल किया। वो इतिहास (History) की छात्रा रही हैं। श्रुति ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia) की रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) से तैयारी कर इस मुकाम को हासिल किया। 

श्रुति यूपी की बिजनौर की रहने वाली हैं। उनकी पढ़ाई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली (Delhi) से हुई है। श्रुति ने अपना ग्रेजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के मशहूर सेंट स्टीफेंस कॉलेज (St. Stephen's College) से की। उनका स्नातकोत्तर (Post Graduation) जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) से की। 

RCA का कमाल, 23 अभ्यर्थियों ने पाई सफलता   

इसके बाद संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी के लिए श्रुति शर्मा जामिया मिल्लिया इस्लामिया के रेजिडेंशियल कोचिंग एकेडमी (RCA) चली गईं। ज्ञात हो कि, इस साल कुल चयनित अभ्यर्थियों में से 23 जामिया रेजिडेंशियल एकेडमी से ही हैं। इस बार की टॉपर श्रुति भी उन्हीं 23 उम्मीदवारों में से एक हैं। 

टॉप चार में लड़कियों का दबदबा 

उल्लेखनीय है कि, इस साल का रिजल्ट देखें तो उसमें लड़कियों का दबदबा रहा है। शुरुआती चारों कैंडिडेट लड़कियां ही हैं। श्रुति पहले स्थान पर, दूसरे पर अंकिता अग्रवाल, तीसरे नंबर पर गामिनी सिंगला और चौथे पर ऐश्वर्या वर्मा रहीं।

श्रुति का रुझान इस ओर भी

वहीं, श्रुति शर्मा ने अपने एक मॉक इंटरव्यू (Mock Interview) में बताया था, कि उन्हें नई चीजें सीखने में रुचि रही है। वो नए कल्चर को सीखने में भी पीछे नहीं रहतीं। उनका रुझान  किताबों और फिल्मों में भी रहा है। वह अपनी सफलता का श्रेय जामिया की रेजिडेंशियल कोचिंग (RAC) को देती हैं।

Tags:    

Similar News