उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में जियो ने जोड़े सबसे ज़्यादा उपभोक्ता

उत्तर प्रदेश पूर्वी सर्किल में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक उपभोक्ता जोड़े हैं। दूरसंचार नियामक ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में जियो ने पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा है

Update: 2020-01-02 14:18 GMT

लखनऊ:उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में जियो ने जोड़े सबसे ज़्यादा उपभोक्ता, अक्टूबर 2019 में जोड़े पांच लाख से भी ज़्यादा उपभोक्ता ट्राई की अक्टूबर 2019 की नयी रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र में, जियो ने अक्टूबर माह (2019) में सबसे ज़्यादा उपभोक्ता जोड़े हैं I

यह पढ़ें... लखनऊ: नये साल में जनता को मिला बड़ा झटका, यूपी में बिजली की कीमतें फिर बढ़ाई गई

विस्तृत नेटवर्क और किफायती प्लान्स की वजह से जियो ने अक्टूबर 2019 में 500263 ग्राहक जोड़े हैं ।इसके ठीक विपरीत टेलीकॉम क्षेत्र की दिग्गज कंपनी -वोडा-आईडिया ने इसी अवधि में काफी अधिक ग्राहक खोये हैं ।जहाँ वोडा-आईडिया ने 84324 उपभोक्ता खोये, वहीँ दूसरी बड़ी कंपनी एयरटेल ने सिर्फ 81615 जोड़े हैं I सरकारी टेलीकॉम ऑपरेटर बीएसएनएल ने भी इसी अवधि में 21224 उपभोक्ता जोड़े हैं । ट्राई की इसी रिपोर्ट के अनुसार पूरे देश में भी जियो ने अक्टूबर 2019 में सबसे ज़्यादा उपभोक्ता जोड़े हैं- लगभग 91 लाख I इसी अवधी में वोडा-आईडिया ने 1.89 लाख और एयरटेल ने 81974 उपभोक्ता पूरे देश में जोड़े हैं ।

यह पढ़ें...गन्ना संस्थान में गन्ना एवं चीनी उद्योग मंत्री सुरेश राणा ने की प्रेस वार्ता, देखें तस्वीरें

उत्तर प्रदेश पूर्वी सर्किल में रिलायंस जियो ने सबसे अधिक उपभोक्ता जोड़े हैं। दूरसंचार नियामक ट्राई की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 2019 में जियो ने पांच लाख से अधिक उपभोक्ताओं को जोड़ा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जियो ने अक्टूबर माह में पांच लाख 236 उपभोक्ता जोड़े। इसके अलावा एयरटेल ने इस अवधि में 81 हजार 615 ग्राहक जोड़े हैं। बीएसएनएल से 21 हजार 224 उपभोक्ता जुड़े हैं। देश भर में जियो ने अक्टूबर में 91 लाख उपभोक्ता जोड़े हैं।

 

 

Tags:    

Similar News