Newstrack.com के फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी ने जीता इंटरनेशनल फोटोग्राफी प्रदर्शनी में 2nd PRIZE

एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, कोलकाता की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी में newstrack.com और अपना भारत के चीफ फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी यह सफलता देश के साथ प्रदेश के लिए भी गौरवान्वित करने वाला है।

Update: 2017-12-18 11:22 GMT

लखनऊ: एकेडमी ऑफ फाइन आर्ट्स, कोलकाता की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी में newstrack.com और 'अपना भारत' के चीफ फोटो जर्नलिस्ट आशुतोष त्रिपाठी ने दूसरा स्थान हासिल किया है। उनकी यह सफलता देश के साथ प्रदेश के लिए भी गौरवान्वित करने वाला है।

बता दें कि अंतरराष्ट्रीय फोटोग्राफी प्रदर्शनी का आयोजन 12 से 18 दिसंबर तक कोलकाता में हुआ।

इस प्रदर्शनी में पहले स्थान पर इजरायल के अनत शुशान रहे। दूसरे स्थान पर यूपी के आशुतोष त्रिपाठी तथा तीसरे स्थान पर कोलकाता के जॉय मुखर्जी और चौथे पर बांगलादेश के जिया उल हक रहे।

Similar News