Vande Bharat Express: नई दिल्ली से जयपुर के बीच चलेगी वन्दे भारत ट्रेन

Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे इस महीने अपनी 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नई दिल्ली और जयपुर के बीच चलेगी। ये ट्रेन 20 मार्च के बाद शुरू होने की संभावना है।

Update: 2023-03-18 13:22 GMT
Vande Bharat Express News (Photo: Social Media))

Vande Bharat Express: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे इस महीने अपनी 11वीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की तैयारी में है। नई सेमी-हाई स्पीड ट्रेन नई दिल्ली और जयपुर के बीच चलेगी। ये ट्रेन 20 मार्च के बाद शुरू होने की संभावना है। 11वें वंदे भारत का संचालन उत्तर पश्चिम रेलवे जोन द्वारा किया जाएगा।

हफ्ते में 6 दिन चलेगी
नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में छह दिन चलेगी। ट्रेन में ऑन बोर्ड केटरिंग सर्विस भी होगी। रेलवे ने एक बयान में कहा है कि मार्च, 2023 के तीसरे सप्ताह (20 मार्च 2023 के बाद) में जयपुर से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन शुरू होने की संभावना है। वंदे भारत ट्रेन में ऑन बोर्ड कैटरिंग सेवा प्रदान करने की व्यवस्था होगी। बयान में कहा गया है - ट्रेन की उद्घाटन तिथि जल्द ही सूचित की जाएगी।

नई दिल्ली से तीसरी ट्रेन
इस नई नीले और सफेद रंग की ट्रेन के लॉन्च के साथ, नई दिल्ली को तीसरी सेमी-हाई स्पीड ट्रेन मिलेगी जबकि जयपुर को पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन मिलेगी। यह दोनों शहरों के बीच यात्रा के समय को भी कम करेगा। अल्ट्रा-मॉडर्न सेमी हाई-स्पीड ट्रेन में स्वदेशी रूप से विकसित ट्रेन टक्कर बचाव प्रणाली - कवच सहित उन्नत सुरक्षा सुविधाएँ हैं। यह भारत की सबसे तेज़ ट्रेन है, जिसकी अधिकतम गति 180 किमी प्रति घंटा है, जबकि परिचालन गति 130 किमी प्रति घंटा है। वन्दे भारत ट्रेन में यात्रियों को यात्रा का अलग अनुभव होगा।

10 वंदे भारत ट्रेनों का संचालन
वर्तमान में, देश में विभिन्न मार्गों पर कुल 10 वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। ये हैं - नई दिल्ली-वाराणसी, नई दिल्ली-श्री वैष्णो देवी माता कटरा, गांधीनगर राजधानी-अहमदाबाद-मुंबई सेंट्रल, अंब अंदौरा-नई दिल्ली, मैसूर-पुराची थलाइवर डॉ. एमजीआर चेन्नई सेंट्रल, नागपुर-बिलासपुर, हावड़ा-न्यू जलपाईगुड़ी, सिकंदराबाद - विशाखापत्तनम, मुंबई - साईंनगर शिरडी, और मुंबई - सोलापुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन।

Tags:    

Similar News