Vasudev Devnani: इंजीनियर के हाथ सौंपी राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष की कमान...जानिए कौन हैं वासुदेव देवनानी?

Rajasthan Assembly New Speaker: वासुदेव देवनानी साल 2003 में पहली बार विधानसभा सदस्य चुने गए थे। वह अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक बने थे, तब उन्हें कुल 45 फीसदी वोट हासिल हुआ था।

Report :  Viren Singh
Update: 2023-12-12 12:03 GMT

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani (सोशल मीडिया) 

Rajasthan Assembly Speaker Vasudev Devnani: राजस्थान में नए सीएम को लेकर सस्पेंस दौर खत्म हो गया है। भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने सांगानेर सीट से विधायक बने भजन लाल शर्मा ही राजस्थान के नए मुख्यमंत्री घोषित किया है। राज्य के विधानसभा अध्यक्ष के नाम का भी पार्टी ने ऐलान कर दिया है। विधानसभा 2023 के लिए विधानसभा अध्यक्ष के रूप में वासुदेव देवनानी को चुना गया है। वह राज्य के अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से इस बार विधायक चुने गए हैं। नवनिर्वाचित राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी संघ के काफी करीबी माने जाते हैं। केंद्रीय नेतृत्व ने वासुदेव देवनानी को सदन चलाने का कार्यभार का जिम्मा सौंपा है। आइये जानते हैं कि कौन हैं राजस्थान विधानसभा के नए अध्यक्ष वासुदेव देवनानी?

अजमेर उत्तर से देवनानी कई बने विधायक

वासुदेव देवनानी साल 2003 में पहली बार विधानसभा सदस्य चुने गए थे। वह अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से विधायक बने थे, तब उन्हें कुल 45 फीसदी वोट हासिल हुआ था। वह इस सीट से कई बार विधायक चुने गए हैं। साल 2008, 2013 और 2018 में फिर अजमेर उत्तर सीट से विधायक चुने गए और हाल ही में समाप्त हुए 2023 के विधानसभा चुनाव में अजमेर उत्तर की जनता ने एक बार फिर उन्हें अपना विधायक चुना। वह चार बार के विधायक हैं।

छोटी उम्र में संघ से जुड़े

साल 2003-08 में वसुन्धरा राजे सरकार में वासुदेव देवनानी तकनीकी शिक्षा राज्य मंत्री थे। उसके बाद 2013-18 में वसुंधरा राजे की सरकार में फिर मंत्री बनाया गया था। उन्हें प्राथमिक और माध्यमिक शिक्षा के लिए स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री बनाया गया था। देवनानी को संघ का करीबी मनाना जाता है। वह काफी छोटी उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) जुड़े थे। उसके बाद वह छात्र संगठन की शाखा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) में शामिल हो गए। वे 9 सालों तक परिषद के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे। फिर भाजपा में शामिल हुए।

2023 में मिली 57 हजार से अधिक वोट से जीत

अमजेर के जन्मे वासुदेव देवनानी को पार्टी ने विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए अजमेर उत्तर सीट से मैदान में उतारा था। वह कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह को चुनाव में हराया था। उन्हें इस चुनाव कुल 57,895 वोट मिले हैं तो वहीं कांग्रेस के महेंद्र सिंह को 53,251 वोट मिले हैं। अजमेर के कुल 8 विधानसभा सीटें है। इसमें अजमेर उत्तर सीट बीजेपी के लिए काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है।

2008 में पहली बार लड़ा चुनाव

साल 2018 में भी वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा से विधायक चुने गए ते। तभी उन्होंनें कांग्रेस के उम्मीदवार महेंद्र सिंह को हराया था। साल 2013 के विधानसभा चुनाव में भी बीजेपी की ओर से वासुदेव देवनानी ने ही जीत दर्ज की थी। उन्हें कुल 68,461 वोट मिले थे। तब उन्होंने कांग्रेस के श्रीगोपाल बहेटी को हराया था। साल 2008 में पहली बार वासुदेव देवनानी अजमेर उत्तर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था और उन्होंने जीत दर्ज की थी। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार श्रीगोपाल बहेटी को हराया था। पहली बार चुनाव में उन्हें 688 वोटों से जीत मिली थी।

साल 1950 मे हुआ था अजमेर में जन्म

राजस्थान के नए विधानसभा अध्यक्ष बने वासुदेव देवनानी का जन्म 11 जनवरी 1950 को अजमेर में हुआ था। वह उदयपुर में विद्या भवन पॉलिटेक्निक कॉलेज के डीन के पद पर भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। उन्होंने जोधपुर से इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई की डिग्री हासिल की। इसके अलावा एमबीएम की भी किया है। देवनानी की शादी इंदिरा देवनानी हुई है, वह स्कूल शिक्षिका रह चुकी हैं। दंपति का एक बेटा और दो बेटियां हैं।

Tags:    

Similar News