भारी बारिश का अलर्ट: इन राज्यों में 4 दिन तक जमकर बरसेंगे बादल, पड़ेगी भीषण ठंड

मौसम विभाग ने बताया है कि 2 से 6 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। दो जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आएगी।

Update: 2021-01-01 03:37 GMT
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रविवार से निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है।

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है और शीतलहर चल रही है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान तथा पश्चिमी मध्य प्रदेश में आने वाले दिनों में शीतलहर और तेज होने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में रविवार से निचले व मध्यम क्षेत्रों में बारिश होगी जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया है कि 2 से 6 जनवरी के बीच पूर्वी राजस्थान, दिल्ली, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा में हल्की बारिश भी होने की संभावना है। उत्तर भारत में शीत लहर का प्रकोप बना रहेगा। दो जनवरी के बाद ठंड में थोड़ी कमी आएगी।

उन्होंने बताया कि 7 जनवरी से उत्तर भारत में तेज शीत लहर चलेगी। आने वाले 48 घंटों तक इसी तरह की कड़ाके की सर्दी जारी रहेगी। उसके बाद मौसम में कुछ बदलाव देखा सकता है। उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी राज्यों तक हवाओं का रुख बदलेगा और गिरते तापमान पर ब्रेक लगेगा। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में भी बारिश जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें...जरूरी खबर: नए साल में होने जा रहे ये 10 बड़े बदलाव, आपकी जेब पर होगा असर

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 2 जनवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर पहुंचेगा। इसके कारण मैदानी इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र सक्रिय होगा। इसके बाद सर्द हवाएं दिल्ली एनसीआर समेत कई राज्यों में ठंड बढ़ाएंगी।

ये भी पढ़ें...झारखंड सरकार में हिस्सेदारी से खुश नहीं है राजद, प्रदेश अध्यक्ष का दर्द आया सामने

इन राज्या में चलेगी शीतलहर

उत्तर भारत शीतलहर की चपेट में है। गुरुवार को दिल्ली में इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। कश्मीर में अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बुधवार-गुरुवार की रात 22 वर्षों बाद सबसे ज्यादा ठंडी रही। उत्तराखंड में सुबह-शाम हाड़ कंपाने वाली ठंड पड़ रही है। पहाड़ों में बर्फ पड़ने की वजह से कई सड़कें बंद हो गई हैं। पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चला गया है। हिमाचल प्रदेश में सुंदरनगर, भुंतर, कल्पा, केलंग, मनाली व सोलन में तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है।

ये भी पढ़ें...कोरोना के नए स्ट्रेन से खौफ: ब्रिटेन से आए लोगों की तलाश जारी, सरकार ने कही ये बात

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News