अभी ठंड से नहीं मिलेगी राहत, इस राज्यों में होगी भारी बारिश, अलर्ट हुआ जारी

फ़रवरी का महीना आने में कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अब भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते यहां के तापमान में गिरावट आई है।

Update: 2021-01-22 03:15 GMT
उत्तर भारत में ठंड से नहीं राहत

नई दिल्ली: फ़रवरी का महीना आने में कुछ ही दिन बचे हैं। लेकिन अब भी उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते यहां के तापमान में गिरावट आई है। सर्द हवाएं चल रही हैं जिसके चलते ठंड का एहसास बना हुआ है।

कुछ दिन और रहेगा ऐसा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि अभी ठंड कुछ और दिन ऐसे ही रहने वाली है। आईएमडी के पूर्वानुमान में मुताबिक दिल्ली में अगले दो दिनों में ठंड का कहर और बढ़ने वाला है। जिससे ठंड और परेशान करेगी। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक उत्‍तरी पहाड़ी राज्‍यों में अगले कुछ दिन भारी बर्फबारी और बारिश के भी आसार हैं।

इन शहरों का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के पक्शिम हिस्सों के कुछ इलाकों में घने कोहरे से अब भी लोग परेशान है। प्रयागराज मंडल में तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। 24 घंटों में अब तक का सबसे ठंडा शहर बहराइच रहा। दिन के वाट का तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गोरखपुर में 17.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

पश्चिमी विक्षोभ का एक सिस्टम फिर से सक्रिय हो रहा है। इसके चलते यूपी के सीमावर्ती राज्य उत्तराखण्ड में 23-24 जनवरी को बारिश की संभावना जताई गयी है।

ये भी पढ़ेंः किसानों ने ठुकराया कृषि कानून के अस्थाई निलंबन का प्रस्ताव, जारी रहेगा आंदोलन

दिल्ली वालों को राहत नहीं

आपको बता दें, जहां यूपी में ठंड हवाए और कोहरे से सभी परेशान है वही दिल्ली में लोगों को अगले दो दिन और भी ज्यादा ठंड का एहसास होगा। देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ठंड का और ज्यादा एहसास होगा।

ये भी पढ़ेंः कल लगेगा टीकाः 4.5 लाख स्वास्थ्यकर्मी हो जाएं तैयार, वैक्सीनेशन का आएगा मैसेज

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News