Weather: ‘नौतपा’ से आधा भारत गर्मी से त्राहिमाम, महाराष्ट्र में धारा 144, चौराहों पर लगे टेंट, रात में भी बढ़ेगा पारा, 4 दिन में 25 मौतें

Weather: राजस्थान में प्रचंड गर्मी से बीते चार में 25 लोग काल के गला में समा गए हैं। बीते रविवार को भी लू की वजह से 2 लोगों की मौत हुई।

Report :  Viren Singh
Update: 2024-05-27 07:14 GMT

Weather (सोशल मीडिया) 

Weather: इन दिनों क्या मैदानी क्या पड़ाही हर इलाका भीषण गर्म से जूझ रहा है। मैदानी इलाकों को गर्मी का आलम यह है कि इमारतें व सड़कें सुबह से ही उबाल मारने लग रही हैं। सुबह 10 बजे बाद इन दिनों हालत ऐसे बना रहे हैं कि घर के बाहर निकलने पर हवाओं में आग की लपटों का एहसास हो रहा है। गर्मी से बचाने के लिए लोगों के सारे उपाय फेल साबित होते देखे रहे हैं। घरों में कूलर, पंखे तो दूर लगीं एसी भी बढ़े पारा के नतमस्त हो गई हैं, अर्थात कूलिंग करना बंद कर दिया है। इस बार की गर्मी ने कई सारे रिकॉर्डों को ध्वस कर दिया है। उत्तर भारत के कुछ इलाकों में तापमान 50 डिग्री के पार पहुंच गया है। आगामी कुछ दिनों से उन इलाकों में भी पारा 48 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान लगाया गया, जहां पर अधिकांश पारा 45 डिग्री तक गया है। इतना ही नहीं, आसमान से बरस रही आग ने इस बात तो पहाड़ी इलाकों को भी झुलसा कर रख दिया है।

इस दिन से कम होगा नौपता का असर, पारा पहुंचा 50 डिग्री

2024 में समर सीजन में कुछ दिनों से आसमान का पारा बढ़ने की वजह से नौतपा बना हुआ है। यह दो जून तक रहने वाला है। यानी अभी पांच दिनों तक मैदानी से लेकर पहाड़ी क्षेत्र भीषण गर्मी की चपेट में रहने वाले हैं। सोमवार को नौपता का तीसरा दिन है। इस वजह आधा भारत गर्मी की तपिश से चल रहा है। राजस्थान के फलोदी में पारा देश में बीते दो दिनों से सबसे अधिक दर्ज किया गया है, यहां पर पारा 51 डिग्री तक पहुंच गया है। इसके पहले दिन यहां का पारा 50 डिग्री दर्ज किया था। राजस्थान में प्रचंड गर्मी से बीते चार में 25 लोग काल के गला में समा गए हैं। बीते रविवार को भी लू की वजह से 2 लोगों की मौत हुई। राज्य में जल का संकट भी खड़ा हो गया है। ऐसी स्थिति को देखते हुए राज्य सररकार और प्रशासन अलर्ट मूड पर है। सीएम भजन लाल शर्मा ने प्रशासन को गर्मी से बचाव के लिए हर संभव उपाय करने का निर्देश दिये हैं। नौतपा का प्रभाव 2 जून के खत्म हो गया। इसके बाद पारा में गिरेगा।


ट्रैफिक सिग्नल का समय आधा, चौराहों पर लगे टेंट

नौतपा से पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए महाराष्ट्र के अकोला मे धारा 144 लागू कर दी गई है। जिला प्रशासन ने 31 मई तक यहां पर हर प्रकार की जनसभा को करने पर रोक लगा दी है। जिले में बीते दो दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री के पार रहा। मध्य प्रदेश भी नौतपा के प्रचंड ताप से झुलस रहा है। राजधानी भोपाल में ट्रैफिक सिग्नल को समय को आधा कर दिया गया है, ताकि लोग कम समय के लिए सड़कों पर रोकें। इसके अलावा लखनऊ, आगरा, भोपाल, जोधपुर समेत कई शहरों में चौराहे पर टेंट लगाए गए हैं, जिससे की सिग्नल के इंतजार में खड़े लोगों को राहत मिले।

इन राज्यों के लिए भीषण हीटवेव रेड अलर्ट

मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश में भीषण हीटवेव का रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात में अलग-अलग इलाकों में हीटवेव का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, रविवार से राजस्थान, हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी मध्य प्रदेश, विदर्भ और गुजरात के कुछ क्षेत्रों में लू चल रही है। इन राज्यों में रात के समय भी अत्यधिक गर्मी पड़ रही है और लू चलने की स्थिति दर्ज की गई है।


पहाड़ी इलाके भी उबले, लोग हुए बेहाल

इसके अलावा नौतपा से जम्मू-कश्मीर के जम्मू संभाग और हिमाचल प्रदेश के मैदानी इलाकों में भी पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया है और लू चल रही है। जम्मू में तापमान 42°C और हिमाचल के ऊना में 44.4 डिग्री तक पहुंच गया। कश्मीर के काजीगुंड में रविवार को 43, कोकरनाग में 22 और जम्मू संभाग के भद्रवाह में 23 साल बाद मई में दूसरा सबसे उच्चतम तापमान दर्ज किया गया है। राज्य के सभी पहाड़ों पर भी दिन का पारा सामान्य से 4 से 9 डिग्री ऊपर चल रहा है और 28 मई तक पहाड़ी इलाकों गर्मी की तपिश से जूझते रहेंगे। हिमाचल प्रदेश, असम और मेघालय के पहाड़ी इलाकों में भी गर्मी का असर देखगा।

लखनऊ सहित कई राज्यों में रात में भी बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग की मानें तो उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगली चार रातों का तापमान अधिक रहने का अनुमान है। यूपी की राजधानी लखनऊ में हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। शहर में रात का तापमान 30 डिग्री तक रहने का अनुमान लगाया है। लोगों को अगले 7 दिन तक ऐसी ही स्थिति से गुजरना पड़ेगा। लखनऊ का पारा सोमवार दोपहर 12.14 बजे तक 42 डिग्री पहुंच गया है, जिससे यह सबसे गर्म में रिकॉर्ड किया गया है। वहीं, राजस्थान में अगले 2-3 दिन हीटवेव जारी रहेगी। 28-29 मई के बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट होने का अनुमान लगाया गया है।



Tags:    

Similar News