Weather Update Today: उत्तराखंड और यूपी में आज होगी भारी बारिश,कई अन्य राज्यों में भी जमकर बरसेंगे बादल

Weather Update Today: मानसून की सक्रियता के बाद इन दिनों देश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड कई दिनों से भारी बारिश के कारण बेहाल है और आज भी राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

Update: 2023-07-14 05:50 GMT
Weather Update Today(Photo: Social Media)

Weather Update Today 14 July: मानसून की सक्रियता के बाद इन दिनों देश के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो रही है। मौसम विभाग की ओर से आज भी देश के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है। उत्तराखंड कई दिनों से भारी बारिश के कारण बेहाल है और आज भी राज्य में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी आज भारी बारिश होने की आशंका है। दिल्ली-एनसीआर में एक हफ्ते तक बारिश का दौर जारी रहने की चेतावनी दी गई है। नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में भी आज भारी बारिश लोगों के लिए मुसीबत बन सकती है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है।

उत्तराखंड में आज भी रेड अलर्ट

मौसम विभाग का कहना है कि आज उत्तराखंड में मौसम काफी खराब रहेगा और इसके लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। उपहिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश, असम और मेघालय में भी आज जोरदार बारिश होने की संभावना है और इसके लिए मौसम विभाग में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, उत्तरी हरियाणा, नागालैंड, मणिपुर, पूर्वी राजस्थान, बिहार, ओडिशा, विदर्भ, गुजरात, कोंकण, विदर्भ, मध्य महाराष्ट्र, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तटीय कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के कई इलाकों में भारी बारिश होने की चेतावनी दी गई है।

राजधानी दिल्ली में भी जमकर होगी बारिश

राजधानी दिल्ली को इन दिनों यमुना की भीषण बाढ़ ने बेहाल कर रखा है। कई इलाकों में पानी भरा होने के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मौसम विभाग की चेतावनी ने भी दिल्ली की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली-एनसीआर में अगले एक हफ्ते तक बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि आज दिल्ली के आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

नार्थ ईस्ट में भी जमकर बरसेंगे बादल

नॉर्थ-ईस्ट के राज्यों में आज मौसम का मिजाज काफी खराब रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। बिहार, झारखंड, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और तटीय व दक्षिण आंतरिक कर्नाटक के कई इलाकों में भी आज झमाझम बारिश हो सकती है। इस दौरान बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

यूपी में भी होगी जोरदार बारिश

मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर प्रदेश के 34 जिलों में आज भारी बारिश लोगों के लिए बड़ी मुसीबत बन सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है,उनमें राजधानी लखनऊ में शामिल है। बाकी कई अन्य जिलों में भी गरज-चमक के साथ बारिश होने की आशंका है।
मौसम के जानकारों का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ और मानसूनी हवाओं के मिल जाने के कारण प्रदेश के कई इलाकों में इन दिनों जोरदार बारिश हो रही है।

स्काईमेट वेदर का पूर्वानुमान

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान उत्तराखंड, उत्तर-पश्चिम और पूर्वोत्तर उत्तर प्रदेश, उत्तरी बिहार, उपहिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन प्रदेशों के कुछ इलाकों में भारी बारिश होने की भी आशंका है। मध्य प्रदेश, गुजरात, तटीय कर्नाटक, केरल, विदर्भ और तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों मैं भी मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा। इन इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

पूर्वोत्तर भारत, गंगीय पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों, ओडिशा के कुछ हिस्सों, कोंकण और गोवा और मध्य महाराष्ट्र में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। दिल्ली, पंजाब, राजस्थान के मध्य भाग, झारखंड, ओडिशा, आंतरिक आंध्र प्रदेश, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में हल्की बारिश हो सकती है।

Tags:    

Similar News