बारिश अभी और बढ़ाएगी ठंड, इन राज्यों का हाल रहेगा बेहाल

उत्तर भारत में ठंड का कहर अब भी जारी है। जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने लगी है। वैसे तो, दिल्ली और NCR में रविवार को दिन भर धूप निकली रही।

Update: 2020-01-07 03:39 GMT

नई दिल्ली: उत्तर भारत में ठंड का कहर अब भी जारी है। जिसकी वजह से मैदानी क्षेत्र में भी ठंड बढ़ने लगी है। वैसे तो, दिल्ली और NCR में रविवार को दिन भर धूप निकली रही। हालांकि, सोमवार को दिन भर बादल छाए रहने का अनुमान था। जिससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। मंगलवार से एक नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में फिर बदलाव हो सकता है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा।

ये भी पढ़ें:रॉयल लाइफ का लेना है मजा तो सिर्फ मिलेगा यहां, एक बार आए जरूर

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बर्फबारी की वजह से दिल्ली में फिलहाल ठंडी हवा चल रही है। जिससे दिल्ली का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार व बुधवार (7 और 8 जनवरी) को आंधी के साथ बारिश होने की आशंका है। बारिश के बाद दिल्ली में धुंध छाए रहने का अनुमान है।

प्रदूषण 6 जनवरी तक बेहद खराब से गंभीर स्तर पर बना रहेगा। हवाओं में बढ़ी नमी और रात के समय कड़ाके की ठंड की वजह से प्रदूषण के कणों को जमने में मदद मिल रही है। हल्की बारिश के बाद भी तापमान में गिरावट आ सकती है। 15 जनवरी तक दिल्ली एनसीआर में घना कोहरा देखा जा सकता है।

पहाड़ों में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

उत्तर में हिमाचल के मौसम को देखते हुए 06 जिलों के लिए सोमवार को आरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में बर्फबारी की वजह से बहुत से रास्ते अब भी बंद हैं। आपको बता दें कि रविवार को प्रदेश में सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। प्रदेश में एक ही दिन में 4 से 5 डिग्री तक तापमान में गिरावट आई है। कुल्लू में शनिवार को हुई बर्फबारी के बाद 10500 फीट की ऊंचाई पर स्थित सरयोलसर झील जम चुकी है।

शीत की चपेट में उत्तराखंड

बर्फबारी और बारिश से उत्तराखंड कड़ाके की शीत की चपेट में है। प्रदेश में बर्फबारी से 50 से ज्यादा गांव जिला मुख्यालयों से कट गए हैं। प्रदेश में तीन शहरों का तापमान शून्य से भी नीचे है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में सोमवार से अगले दो दिनों तक बर्फबारी और बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है।

सुबह और शाम में ठिठुरन बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी के बाद दिसंबरवाले दिनों की वापसी हो सकती है। दिसंबर की ठंड ने इस बार 119 साल का रेकॉर्ड तोड़ दिया था। दिन का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया था।

ये भी पढ़ें:Ranveer Singh की फ़िल्म ’83’ को लेकर Kapil Dev ने कही ये बड़ी बात

बिहार में ऐसा रहेगा मौसम का हाल

बिहार के कई हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से रविवार को मौसम में बदलाव नजर आया। पटना, गया और उसके आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान में करीब 03 डिग्री सेल्सियस वृद्धि दर्ज की गई।

08 और 09 जनवरी को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक 08 और 09 जनवरी को बिहार में कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी होने की संभावना है।

Tags:    

Similar News