बलात्कारी से दहला बंगाल: कांप उठेंगे महिला की आपबीती सुनकर, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने के साथ-साथ बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म भी किया।

Update: 2021-02-25 13:43 GMT
बलात्कारी से दहला बंगाल: कांप उठेंगे महिला की आपबीती सुनकर, खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हुगली : पश्चिम बंगाल के हुगली जिले में एक युवक ने इतना घिनौना काम किया है कि आप को सुनकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। इस युवक ने अभी तक 66 महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। दिल दहलाने वाली बात यह है कि इस युवक के साथ इसकी मां ने भी दिया है। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

सीरियल रेपिस्ट

सीरियल रेपिस्ट युवक एक नामी डिलीवरी कंपनी में काम करने वाला शख्स था। युवक केक डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। इस दौरान उसने काफी महिलाओं को केक डिलीवरी किया है। केक डिलीवरी करने के बाद युवक अपने कस्टमर का वीडियो कॉलिंग कर फीडबैक मांगता था। इस दौरान आरोपी युवक विशाल शर्मा महिलाओं के साथ आपत्तिजनक बातें और अश्लील हरकत करने को कहता था। जिसके बाद उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर ब्लैक मेलिंग का काम करता था। आरोपी विशाल शर्मा महिला के साथ इस वीडियो के एवज में रेप की घटना को अंजाम देता था। मामले का खुलासा होने के बाद मुख्य आरोपी 'सीरियल रेपिस्ट' के नाम से बुलाया जा रहा है।

पीड़िता की आपबीती

इस सीरियल रेपिस्ट का शिकार हुई पीड़िता ने बताया कि इस महीने की 18 तारीख को आरोपी, जो एक नामी कंपनी में डिलीवरी बॉय के रूप में काम करता था, उसने वॉट्सऐप पर उसके कुछ अश्लील वीडियो दिखाए और उसे ब्लैकमेल करने लगा। पीड़िता के मुताबिक, डिलीवरी बॉय ने कहा कि अगर उसने उसके साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए तो वह उसकी वीडियो सार्वजनिक कर देगा। पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने फीडबैक के नाम पर महिला से वीडियो कॉल पर बातचीत की थी। इसी दौरान उसने पीड़िता की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो अपने मोबाइल में कैद कर लिए थे।

 

यह पढ़ें...औरैया: कांग्रेस ने कृषि कानूनों के खिलाफ उठाई आवाज, पार्टी में शामिल हुए कई लोग

बंदूक की नोक पर दुष्कर्म

यही नहीं, पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करने के साथ-साथ बंदूक की नोक पर उसके साथ दुष्कर्म भी किया। पीड़िता के अनुसार, अभियुक्त ने उससे सोने की रिंग और गहने भी देने की मांग की थी और उसे धमकी दी थी कि यदि पीड़िता ने अभियुक्त को अपने सोने के आभूषण और गहने नहीं दिए तो उसके वीडियो वह सोशल मीडिया पर अपलोड कर देगा। पीड़िता के मुताबिक इस मामले के अभियुक्त विशाल वर्मा के दोस्त सुमन मंडल ने भी उसका यौन शोषण किया और उसके साथ बलात्कार करने की कोशिश की थी। पीड़िता ने बताया कि अभियुक्त ने उसे अन्य कई महिलाओं और लड़कियों के आपत्तिजनक वीडियो भी मोबाइल पर दिखाए थे।

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त विशाल वर्मा ने भी अपनी मोडर ऑपरेंडी का खुलासा किया था।आरोपी ने बताया था कि फीडबैक के नाम पर वीडियो कॉल करने के दौरान महिलाओं के कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बनाने के बाद वह उन महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। ब्लैकमेल करने के बाद वह उन महिलाओं को अपने साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए विवश करता था।

 

यह पढ़ें...चाय बनाने से मना करने पर हथौड़े से की पत्नी की हत्या, जज ने कहा- ‘बीवी गुलाम नहीं’

पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

कुछ पीड़ित महिलाओं ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच पड़ताल की। जांच पड़ताल के दौरान पुलिस भी हैरान हो गई। जांच में पाया गया कि इस युवक ने 66 महिलाओं के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया है। सभी ने इस मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इस सनसनीखेज मामले में पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी विशाल वर्मा और उसके एक साथी सुमन मंडल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 506, 509, 384, 34, 354B के तहत मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस विशाल का पुराना रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Tags:    

Similar News