झारखंड चुनाव परिणाम: JMM महागठबंधन को बहुमत, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत

झारखंड विस चुनाव के सभी 81 सीटों के चुनाव परिणाम सोमवार देर रात तक आ चुके हैं। हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले महागठबंधन ने 47 सीटें हासिल कर राज्य में बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी (BJP) 25 सीटों के साथ राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।

Update: 2019-12-24 03:08 GMT

रांची: झारखंड में जेएमएम , कांग्रेस व राजद की गठबंधन सरकार बनने जा रही है। सोमवार देर रात आए झारखंड विस चुनाव के सभी 81 सीटों के चुनाव परिणाम ने साबित कर दिया हैं। हेमंत सोरेन की झारखंड मुक्ति मोर्चा की अगुवाई वाले महागठबंधन ने 47 सीटें हासिल कर राज्य में बहुमत हासिल किया है। वहीं बीजेपी (BJP) 25 सीटों के साथ राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है।झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास अपनी सीट भी नहीं बचा पाए, वो सरयू राय से हार गए। रघुवर दास ने देर रात राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया।

यह पढ़ें...लखनऊ हिंसा के तीन सूत्रधार गिरफ्तार, तीनों इस प्रतिबंधित संगठन के सदस्य

 

मंगलवार को शिबू सोरेन के घर पर झारखंड में सरकार बनाने को लेकर कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा गठबंधन की बैठक होगी। यहां विधायक दल के नेता चुना जाएगा। अभी तक की स्थिति से साफ है कि हेमंत सोरेन को विधायक दल को नेता चुना जाएगा। वहीं झारखंड के मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

जानते हैं कैसा रहा नतीजा

*झारखंड चुनाव आयोग के जारी आकंड़ों के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा को 30 सीटें, बीजेपी को, 25 सीटें, कांग्रेस को 16 सीटें, झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक को 3 सीटें, आजसु (AJSU) पार्टी को 2 सीटें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट लेनिनिस्ट लिबरेशन) को 1 सीट, निर्दलीय 2 सीट, राष्ट्रीय जनता दल(RJD)को 1 सीट, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) को 1 सीट मिली है।

 

*राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव परिणाम जारी करने के बाद राजनीतिक दलों को मिले वोट प्रतिशत को जारी किया है। इसमें सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 18.72% वोट मिले हैं।

* इसके बाद राज्य दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी बीजेपी को बीजेपी 33.37% वोट मिले हैं। इसके बाद कांग्रेस को 13.88% वोट मिले हैं। एजेएसयू पार्टी को 8.10% वोट मिले हैं।

यह पढ़ें..राहुल गांधी ने कहा- हर मजहब के लोगों ने मिलकर संविधान बनाया

 

निर्वाचन आयोग ने उन सभी राजनीतिक दलों के वोट प्रतिशत को जारी किया है, जिन दलों ने राज्य में चुनाव लड़ा था। अन्य राजनीतिक दलों का वोट प्रतिशत इस तरह है :-

वोट प्रतिशत

एएएपी 0.23%, एआईएफबी 0.04%, एआईएमआईएम1.16%, एआईटीसी 0.29%, एजेएसयूपी 8.10%, बीजेपी 33.37%, बीएलएसपी 0.01%, बीएसपी 1.53%,सीपीआई 0.46%, सीपीआईएम 0.32%, आईएनसी 13.88%,

आईयूएमएल 0.03%,जेडी(एस) 0.01%,जेडी(यू) 0.73%,जेएमएम 18.72%, जेवीएम 5.45%,एलजेपी 0.30%, एनसीपी 0.42%, एनओटीए 1.36%, एनपीईपी 0.01%, आरजेडी 2.75%, एसएचएस 0.08%, एसपी 0.11%, अन्य 10.63%।झ

Tags:    

Similar News