Chandigarh News: कौन हैं? वो किसान नेता जिनके एक इशारे पर दिल्ली कूच करने को तैयार हो गए हजारों अन्नदाता

Chandigarh News: सरवन सिंह का गांव अमृतसर जिले का पंधेर है। जानकारी के अनुसार, वह दसवीं तक पढ़े हैं। वे अपनी बात को मजबूती से रखते हैं और अपने छात्र जीवन से ही आंदोलनों में शामिल रहे हैं।

Update: 2024-02-13 10:53 GMT

कौन हैं? किसान नेता सरवन सिंह जिनके एक इसारे पर दिल्ली कूच करने को तैयार हो गए हजारों अन्नदाता: Photo- Social Media

Chandigarh News: अपनी मांगों को लेकर किसान आर-पार की लड़ाई के मूड में हैं। पंजाब के हजारों किसान दिल्ली कूच कर रहे हैं। बड़ी संख्या में किसान सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। यहां यह सवाल उठ रहा है कि आखिर ये किसान किसके कहने पर आंदोलन के लिए दिल्ली चल दिए।

पंजाब से हजारों किसान मंगलवार को देश की राजधानी दिल्ली कूच कर रहे हैं। किसान केंद्र सरकार की तरफ से मांगों को पूरा न किए जाने से नाराज हैं। दिल्ली बार्डर पर भारी संख्या में किसान पहुंचे हैं। इस पूरे आंदोलन के अगुवा के तौर पर एक किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का नाम आगे चल रहा है।

पंधेर पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं। वे माझा के किसान संगठन किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के महासचिव हैं। किसान संघर्ष कमेटी से अलग होकर सतनाम सिंह पन्नू ने 2007 में किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का गठन किया था और पंधेर इसी संगठन का बड़ा चेहरा हैं, जिसकी संगठन में तो मजबूत पकड़ है ही साथ ही किसानों के बीच में भी उनकी अच्छी खासी पैठ है।

किसान नेता सरवन सिंह: Photo- Social Media

वैसे तो 13 साल पुरानी किसान मजदूर संघर्ष कमेटी का कार्यक्षेत्र पंजाब के अमृतसर है हालांकि सूबे के सात-आठ जिलों के किसान और खेत मजदूर इनके साथ जुड़े हैं। ये संगठन भी किसानों के हक की बात करता है लेकिन आमतौर पर ये बाकी संगठनों से अलग चलने की कोशिश करता है। इससे पहले वे भाकियू उगराहां के साथ थे।

छात्र जीवन से ही आंदोलनों में शामिल रहे हैं

सरवन सिंह का गांव अमृतसर जिले का पंधेर है। जानकारी के अनुसार, वह दसवीं तक पढ़े हैं। वे अपनी बात को मजबूती से रखते हैं और अपने छात्र जीवन से ही आंदोलनों में शामिल रहे हैं। करीब 45 साल के सरवन सिंह पंधेर हमेशा से किसान हितों के लिए मुखर रहे हैं। वे अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के करीबी रह चुके हैं। पंधेर के पास करीब सवा दो एकड़ जमीन है।

Tags:    

Similar News