Noel Tata Wife: कौन हैं नोएल टाटा की पत्नी, इस बड़े व्यवसायिक परिवार से रखती हैं ताल्लुक

Noel Tata Wife: नोएल टाटा की पत्नी अलू मिस्त्री भी बड़े व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नोएल की पत्नी अलू मिस्त्री देश के बड़े व्यवसायी और टाटा संस में प्रमुख शेयरधारक पल्लोनजी मिस्त्री की बेटी हैं।

Update:2024-10-14 12:36 IST

कौन हैं नोएल टाटा की पत्नी अलू मिस्त्री (न्यूजट्रैक)

Noel Tata Wife: रतन टाटा के निधन के बाद टाटा ट्रस्ट की विरासत को उनके सौतेले भाई नोएल टाटा संभालेंगे। नोएल टाटा के चेयरमैन बनाने को लेकर फैसला हो चुका है। अब तक टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन रहे रतन टाटा का बीते बुधवार (नौ अक्टूबर) को निधन हो गया था। रतन टाटा ने अपने उत्तराधिकारी का ऐलान नहीं किया था।

टाटा ग्रुप (Tata Group) की सबसे बड़ी कंपनी टाटा संस है। जिसके जिम्मेदारी उसके चेयरमैन एन चंदशेखरन निभा रहे हैं। लेकिन टाटा ट्रस्ट इससे भी ऊपर है जिसके अध्यक्ष अब रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा बन गये हैं। नोएल टाटा के टाटा ट्रस्ट के चेयरमैन बनते ही हर कोई उनके बारे में जानना चाहता है। नोएल टाटा (Noel Tata) का विवाह अलू मिस्त्री से हुआ था। आइए जानते हैं नोएल टाटा की पत्नी अलू मिस्त्री के बारे में।

कौन हैं नोएल टाटा की पत्नी अलू मिस्त्री

नोएल टाटा की पत्नी अलू मिस्त्री (Aloo Mistry) भी बड़े व्यवसायिक परिवार से ताल्लुक रखती हैं। नोएल की पत्नी अलू मिस्त्री देष के बड़े व्यवसायी और टाटा संस में प्रमुख शेयरधारक पल्लोनजी मिस्त्री (Pallonji Mistry) की बेटी हैं। साल 1969 में अलू ने ग्रांट गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वह एनाटॉमिक पैथोलॉजी एंड क्लीनिकल पैथोलॉजी की स्पेशलिस्ट हैं। अलू मिस्त्री ने 1972 और 1977 के बीच सेंट लुइस, मिसौरी के फारेस्ट पार्क अस्पताल में इंटर्नशिप की और अपनी रेजीडेंसी पूरी की थी।

अलू मिस्त्री के पिता पल्लोनजी मिस्त्री की प्रमुख कंपनी शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप है। उनका रियल एस्टेट में कारोबार फैला हुआ है। पल्लोनीजी मिस्त्री की कंपनी ने ही मुंबई के ताजमहल होटल जैसी कई प्रतिष्ठित इमारतों का निर्माण किया है। टाटा ग्रुप के पूर्व चेयरमैन रहे सायरस मिस्त्री अलू मिस्त्री के छोटे भाई थे। नोएल टाटा और अलू मिस्त्री के तीन बच्चे हैं। जिनमें लिआह, माया और नेविल शामिल हैं। नोएल के सभी बच्चे पारिवारिक व्यवसाय में सक्रिय तौर पर शामिल हैं। लिआह टाटा इंडियन होटल्स कंपनी में वाइस-प्रेसिडेंट हैं। माया टाटा कैपिटल से जुड़ी हुई हैं। वहीं नोएल के बेटे नेविल टाटा स्टार बाजार में ट्रेंट और नेतृत्व टीम का हिस्सा हैं।

कब रखी गयी टाटा ट्रस्ट की नींव

साल 1892 में रतन और नोएल के परदादा जमशेदजी टाटा ने टाटा ट्रस्ट की नींव रखी थी। टाटा ट्रस्ट के पास टाटा संस की 66 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। 150 साल से अधिक पुराने टाटा ब्रांड की कई अलग-अलग फर्मों की होल्डिंग कंपनी है। टाटा परिवार के सदस्य ने ही इस ट्रस्ट की जिम्मेदारी संभाली। हालांकि रतन टाटा ने विवाह नहीं किया था। इसलिए उनका कोई उत्तराधिकारी नहीं था। ऐसे में रतन टाटा के निधन के बाद उनके सौतेले भाई नोएल टाटा को ट्रस्ट का छठवां चेयरमैन बनाया गया है।

Tags:    

Similar News