महिलाओं को खास तोहफा: सरकार ने किया ये ऐलान, मिली बड़ी राहत

CM येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों को बच्चों के देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश समेत छह महीने का अवकाश दिया जाएगा। 

Update: 2021-03-09 05:22 GMT
महिलाओं को खास तोहफा: सरकार ने किया ये ऐलान, मिली बड़ी राहत

बेंगलुरु: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day) के मौके पर कर्नाटक की येदियुरप्पा सरकार (B.S. Yediyurappa) ने 2021-22 का बजट पेश किया। इस दौरान महिलाओं को एक खास तोहफा दिया गया है। दरअसल, सरकार ने महिलाओं को बच्चों की देखभाल के लिए छह महीने की छुट्टी देने की घोषणा की है।

महिलाओं को मिलेगा छह महीने का अवकाश

कर्नाटक विधानसभा में 2021- 22 का बजट पेश करते हुए मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार की नौकरी कर रही महिलाओं को नवजात बच्चे की देखभाल करने के लिए छह महीने की छुट्टी देने का प्रस्ताव किया है। इसके साथ ही इस मौके पर CM येदियुरप्पा महिलाओं से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों के लिए 37,188 करोड़ रुपये के अनुदान का ऐलान भी किया है।

यह भी पढ़ें: पति हो जाएं सावधानः SC ने दिया झटका, पत्नी को लगी चोट तो जिम्मेदार होंगे आप

(फोटो- सोशल मीडिया)

पालनाघर बनाने का किया गया ऐलान

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने महिलाओं की सुविधा के लिए बेंगलुरु और अन्य शहरों में स्थित आंगनबाड़ियों को उन्नत कर पालनाघर बनाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि सभी जिला केंद्र स्थित दो प्रमुख सरकारी कार्यालयों पर बच्चों की देखभाल के लिए पालनाघर खोले जाएंगे। साथ ही येदियुरप्पा ने कहा कि राज्य सरकार की महिला कर्मचारियों को बच्चों के देखभाल के लिए मातृत्व अवकाश समेत छह महीने का अवकाश दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें: राहुल ने कुरेदा सिंधिया का दर्द, असंतुष्टों को भी बड़ा संदेश देने की कोशिश

उन्होंने कहा कि महिलाओं के कल्याण की दिशा में यह एक अनुपूरक कदम है। सीएम ने महिलाओं को प्रशासनिक मशीनरी का बहुत महत्वपूर्ण हिस्सा बताया है। इसके अलावा सीएम ने महिला स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से छह हजार सूक्ष्म उद्यमों की स्थापना के लिए पंचायती राज संस्थानों को समर्थन दिए जाने का भी ऐलान किया है। इससे 60 हजार महिलाओं को लाभ मिलेगा। इसके साथ अन्य भी कई बड़े ऐलान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें: भारत-बांग्लादेश को जोड़ेगा मैत्री सेतु, पीएम मोदी आज करेंगे उद्घाटन

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News