सबरीमाला: महिलाएं नहीं कर पाई भगवान अयप्पा के दर्शन, भक्तों ने किया विरोध-प्रदर्शन

केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में आज सुबह 50 साल के कम उम्र की कुछ महिलाएं भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए बेस कैंप पहुंच गई है। इस खबर के चलते भगवान अय्यप्पा के श्रद्धालुओं ने कोट्टायम रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है।

Update: 2018-12-23 04:47 GMT

जयपुर: केरल के प्रसिद्ध सबरीमाला मंदिर में आज सुबह 50 साल के कम उम्र की कुछ महिलाएं भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए बेस कैंप पहुंच गई है। इस खबर के चलते भगवान अय्यप्पा के श्रद्धालुओं ने कोट्टायम रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ें: बिहार: पासवान एनडीए में ही रहेंगे, सीट बंटवारे की घोषणा आज होगी

महिला श्रद्धालुओं के मंदिर में प्रवेश को लेकर माहौल तनावपूर्ण बन गया है। जानकारी के मुताबिक भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए पहुंच महिलाओं ने सीएम पिनराई विजयन को पत्र भेजकर मांग की है कि उन्हें दशर्न के लिए मंदिर में प्रवेश करने दिया जाए और सुरक्षा की उचित व्यवस्था मुहैया कराई जाए।

यह भी पढ़ें: किसान दिवस: सीएम योगी आज जाएंगे मोदीनगर, किसानों को देने वाले हैं खास सौगात

इसके बाद महिलाओं ये जानकारी मिली है कि उनकी इस मांग की जानकारी स्थानीय पुलिस प्रशासन दे दी गई है। वहीं प्रदर्शन करने वाले का कहना है कि इन महिलाओं को मंदिर में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। लेकिन दर्शन करने आईं महिलाओं का कहना है कि वे भगवान अयप्पा का दर्शन किए बगैर नहीं लौटेंगी।

यह भी पढ़ें:

मालूम हो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश से पहले सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश करने की अनुमति थी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट आपने आदेश में सभी वर्ग की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति दे चुका है।सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी आभी तक सबरीमाला मंदिर में 10 से 50 साल तक ही महिलाओं को भगवान अयप्पा के भक्तों ने प्रवेश नहीं करने दिया है।

Tags:    

Similar News