Manish Kashyap News: मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल, मनोज तिवारी ने पहनाया भगवा गमछा

Manish Kashyap News: यूट्यूबर मनीष कश्यप आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

Report :  Jugul Kishor
Update: 2024-04-25 05:13 GMT

मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल (Pic: Newstrack)

Manish Kashyap News: बिहार के फेमस यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) आज यानि गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं। मनीष कश्यप दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय पहुंचे। बीजेपी नेता और सांसद मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) ने मनीष को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होने यह फैसला अपनी मां के कहने पर लिया है।  

'बीजेपी के साथ मिलकर बिहार को मजबूत करूंगा'

भाजपा में शामिल होने पर यूट्यूबर मनीष कश्यप ने कहा, इन लोगों की वजह से ही मैं जेल से निकल पाया और मेरे जीवन के बुरे दिन खत्म हो पाए इसलिए मैं भाजपा में शामिल हुआ। बिहार को मजबूत करना है। भाजपा के साथ मिलकर अब मैं बिहार को मजबूत करूंगा।

बता दें कि मनीष कश्यप इन दिनों लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हुए थे। वह लगातार बिहार की पश्चिमी सीट पर चुनाव प्रचार भी कर रहे थे। वह पश्चिमी चंपारण सीट बीजेपी प्रत्याशी संजय जायसवाल को चुनौती दे रहे थे। हालांकि, अब जानकारी मिल रही है कि मनीष कश्यप बीजेपी में शामिल होने जा रहे हैं। चर्चा ये भी है कि एमएलसी पद का आफर दिए जाने के बाद बीजेपी और और मनीष कश्यप के बीच में सहमति बनी है। बताया जा रहा है कि कई दिनों से बीजेपी के सांसद मनोज तिवारी मनीष कश्यप को मनाने की कोशिश में लगे थे। उन्हें खास तौर पर मनीष कश्यप से मिलने के लिए भेजा भी गया था।

कौन हैं मनीष कश्यप?

यूट्यूबर मनीष कश्यप का जन्म 9 मार्च 1991 को बिहार के पश्चिम चंपारण के डुमरी महनवा गांव में हुआ था। मनीष खुद को 'सन ऑफ बिहार' ( Son of Bihar) लिखते हैं। मनीष (Manish Kasyap) का असली नाम त्रिपुरारी कुमार तिवारी (Tripurari Kumar Tiwari) है। हालांकि उन्होने अपना बदलकर मनीष कश्यप कर लिया है। मनीष की शुरुआती पढ़ाई लिखाई गांव से ही हुईय़ उसने साल 2009 में 12वीं पास की. इसके बाद में महारानी जानकी कुंवर महाविद्यालय से उच्च शिक्षा पूरी हुई। मनीष ने साल 2016 में पुणे की सावित्रीबाई फुले यूनिवर्सिटी से सिविल इंजीनियरिंग में BE किया। हालांकि मनीष ने इंजीनियरिंग के क्षेत्र में न जाकर यूट्यूब की दुनिया में उतर गये और काफी जल्दी फेम से भी हो गए।

मनीष कश्यप नौ महीने जेल में रहे

बता दें कि तमिलनाडु में बिहार के मजदूरों के साथ मारपीट का कथित वीडियो मनीष कश्यप ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया था। यह वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गया। वीडियो वायरल होने के बाद मनीष कश्यपर बिहार और तमिलनाडु में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने वायरल वीडियो भ्रामक बताया था। पुलिस ने मनीष की गिरफ्तारी के लिए कई जगह दबिश भी दी थी लेकिन वह अंडर ग्राउंड हो गए थे। जब बेतिया पुलिस ने मनीष के घर की कुर्की शुरू की तो स्थानीय थाने में सरेंडर कर दिया था।  पुलिस ने मनीष से पूछताछ की और जेल भेज दिया था। इसके बाद तमिलनाडु पुलिस की टीम पटना पहुंची और 30 मार्च 2023 को ट्रांजिट रिमांड पर तमिलनाडु पुलिस अपने साथ ले गई थी। उसके बाद करीब नौ महीने तक मनीष कश्यप जेल में रहे। हालांकि दिसंबर 2023 में यूट्यूबर मनीष कश्यप को पटना हाई कोर्ट ने जमानत दे दी थी। 

 

Tags:    

Similar News