राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से सार्वजनिक रूप से बछड़े को काटना शर्मनाक

Update: 2017-05-29 16:19 GMT

नई दिल्ली : केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने केरल में युवक कांग्रेस के नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से बछड़ा काटने के मामले में कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का कृत्य शर्मनाक और भड़काऊ है, साथ ही यह नए पशु वध नियम के खिलाफ है।

प्रसाद ने कहा, "मैं कांग्रेस के इन नेताओं की निंदा करता हूं, जिन्होंने सार्वजनिक रूप से बछड़े को मारा है। यह शर्मनाक और भड़काऊ कृत्य है।"

ये भी देखें : देश भर में विरोध के बाद, भैंसों के वध की अनुमति दे सकती है सरकार

उन्होंने कहा कि भाजपा लोगों के भोजन की आदतों को दबाना नहीं चाहती, लेकिन इस प्रकार से बछड़े को मारना बर्बर और दुर्भाग्यपूर्ण है।

प्रसाद ने कहा, "राजनीतिक लाभ के उद्देश्य से ऐसा कृत्य किया गया। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।"

युवक कांग्रेस के नेता रीगल मकुट्टी और तीन अन्य को पार्टी ने निलंबित कर दिया गया है, जबकि कन्नूर में पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Tags:    

Similar News