IPL 2022, MS Dhoni: आईपीएल शुरू होने से पहले धोनी ने चली एक और चाल, बदला CSK का प्रशिक्षण कैंप,इस शहर में लगा टीम करेगी अभ्यास

आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके मैनेजमेंट ने अपने प्रतिक्षण शिवार को चेन्नई से सूरत स्थानांतरिक करने का फैसला किया है।

Written By :  Divyanshu Rao
Update: 2022-02-27 09:43 GMT

एमएस धोनी की तस्वीर 

IPL 2022, MS Dhoni: भारतीय टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की चाल को समझ पाना हर टीम के लिए काफी मुश्किल होता है। इसी क्रम में आईपीएल 2022 के 15वें सीजन का बिगुल बज चुका है। आईपीएल 2022 के 15वां सीजन शुरूआत 26 मार्च से होने जा रही है। लेकिन आईपीएल 2022 के 15वें सीजन के लिए सबसे सबसे अभ्यास शुरू करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स पहली टीम बनी। जिसने रविवार से धोनी की अगुवाई में सुरत में अभ्यास की शुरूआत की। खास बात यह रही है आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का यह प्रैक्टिश कैंप चेन्नई में नही बल्कि गुजरात के सूरत में लगेगा।

आईपीएल 2022 में महेंद्र सिंह धोनी और सीएसके मैनेजमेंट ने अपने प्रतिक्षण शिवार को चेन्नई से सूरत स्थानांतरिक करने का फैसला किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की टीम लीग के 15वें सीजन की तैयारियोंल के लिए 20 दिवसीय प्री-आईपीएल कैंप से गुजरेगी। मिली जानकारी के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स का यह कैंप 22 मार्च तक चलेगा।

महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर 

बता दें कि सूरत लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम ने हाल ही उसी मिट्टी के साथ पिचें बनाई हैं जो मुंबई के स्टेडियम में जिन मिट्टिययों का इस्तेमाल हुआ है। जानकारी के मुताबिक जैसे ही धोनी को यह सूचना हुई उन्होंने पूरी टीम का कैंप सूरत में लगाने का फैसला ले लिया।

टाइम ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सूरत जिला क्रिकेट एसोसिएशन के क्रिकेट सचिव नैनेश देसाई ने बताया कि एमएस धोनी, ड्वेन ब्रावो रविंद्र जडेजा और टीम के अन्य बड़े खिलाड़ी सीएसके के इस प्रशिक्षण कैंप का हिस्सा होंगे। उन्होंने आगे कहा कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस मैदान को इस लिए चुना क्योंकि हमने उसी मिट्टी का इस्तेमाल किया है, जो मुंबई में बनी पिचों में मिट्टी उपयोग की गई है।

आपको बता दें प्रशिक्षण कैंप के दौरान सभी खिलाड़ी बायो बबल में रहेंगे। प्रशंसकों को अभ्यास सत्र देखने की अनुमति होगी। अभ्यास सत्र में खिलाड़ियों को आईपीएल के लीग मैच से पहले एक दूसरे से तालमेल बिठाने में मदद होगी। आईपीएल 2022 के 15 

Tags:    

Similar News