DC VS KKR Highlights: KKR ने दिल्ली कैपिटल्स को 3 विकेट से दी मात

दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइजर्स के बीच यह मुकाबला यूएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है।

Published By :  Divyanshu Rao
Update: 2021-09-28 09:48 GMT

केकेआर के कप्तान और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान (डिजाइन फोटो:न्यूज़ट्रैक)

DC VS KKR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के 14वें सीजन के दूसरे चरण में आईपीएल 2021 का 41वां मुकाबला आज शारजाह में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और कोलकाता नाइटराइजर्स के (Kolkata Knight Riders) के बीच खेला जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइटराइजर्स के बीच यह मुकाबला यूएई (UAE) के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे से खेला जा रहा है। इस मैच का पल पल का अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे। 

कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। जिसके बाद अब दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब पहले बल्लेबाजी करेगी। 

कोलकाता नाइटराइडर्स की प्लेइिंग इलेवन 

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइिंग इलेवन



Live Updates
2021-09-28 14:15 GMT

केकेआर ने दिल्ली कैपिटल्स को तीन विकेट से हराया। केकेआर के लिए सबसे अधिक रन नितीश राना ने बनाए हैं। नितीश राना ने केकेआर 36 रनों की पारी खेली। 


2021-09-28 12:26 GMT

केकेआर का पहला विकेट गिरा। ओपनर बल्लेबाज वैकटेंश अय्यर 14 रन बनाकर आउट हो गए हैं। वैंकटेश अय्यर को ललित यादव ने बोल्ड करके आउट किया। वहीं दूसरे ओपनर शुभमन गिल 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। केकेआर का स्कोर 5 ओवर में एक विकेट पर 36 रन है। 



2021-09-28 12:00 GMT

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 128 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे अधिक रन कप्तान पंत और स्टीव स्मिथ ने बनाए। दोनों बल्लबाजों ने 39-39 रनों की पारी खेली।


2021-09-28 11:15 GMT

दिल्ली कैपिटल्स का चौथा विकेट गिरा। शिमरेन हेटमायर 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। हेटमायर को वैंकटेश अय्यर ने टीम साउदी के हाथों कैच कराकर आउट किया। दिल्ली का स्कोर 14 ओवर में चार विकेट पर 88-4 रन है। 


2021-09-28 11:08 GMT

दिल्ली कैपिटल्स को लगा बड़ा झटका। स्टीव स्मिथ 39 रन बनाकर आउट हो गए हैं। स्टीव स्मिथ को लॉकी फर्ग्यूसन ने क्लीन बोल्ड आउट किया। वहीं नॉनस्ट्राइक पर कप्तान ऋषभ पंत 12 रन बनाकर खेल बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने 13 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स का 13 ओवर स्कोर 85-3 रन है। 


2021-09-28 10:38 GMT

दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा। अच्छी फॉर्म में चल रहे श्रेयश अय्यर 1 रन बनाकर आउट हो गए हैं। श्रेयर को सुनील नरेन ने क्लीन बोल्ड करके पवेलियन भेजा। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 7 ओवर में 42-2 रन है। 



2021-09-28 10:35 GMT

दिल्ली कैपिटल्स का पहला विकेट गिरा। दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन 20 गेंदों पर 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं।  धवन को लॉकी फर्ग्यूसन ने वैंकटेश अय्यर के हाथों कैच करा कर आउट किया। दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 6 ओवर में 40-1 रन है। 

2021-09-28 10:24 GMT

दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की की अच्छी शुरुआत की है। ओपनर बल्लेबाज स्टीव स्मिथ  8 गेंदों पर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं। वहीं दूसरे छोर पर शिखर धवन 16 गेंदों पर 23 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने चार ओवर में बिना किसी नुकसान के 29 रन बना लिए हैं। दिल्ली कैपिटल्स की स्कोर 4 ओवर 29-0 रन है।  



Tags:    

Similar News