RR VS MI Highlights: मुंबई इंडियंस ने RR को 8 विकेट से हराया, MI के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें कायम

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

Newstrack :  Network
Published By :  Divyanshu Rao
Update:2021-10-05 19:12 IST

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान और मुंबई इंडियंस के कप्तान की तस्वीर (फोटो:ट्विटर)

IPL 2021 MI VS RR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2021 (Indian Premier League 2021) के दूसरे चरण का आज 51वां मैच यूएई (UAE) के शारजाह में खेला जा रहा है। आज का आईपीएल मैच (Aaj Ka IPL Match) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)  और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के बीच खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला युएई के शारजाह क्रिकेट स्टेडियम (Sharjah Cricket Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जा रहा है। इस मुकाबले का हर अपडेट पाने के लिए Newstrack.Com के साथ बने रहे।

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने टॉस (Toss) पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद राजस्थान रॉयल्स पहले बल्लेबाजी करेगी। 

मुंबई इंडियंस की प्लेइिंग इलेवन (Mumbai Indians Playing 11)


राजस्थान रॉयल्स की प्लेइिंग इलेवन (Rajasthan Royals Playing 11)



Live Updates
2021-10-05 16:54 GMT

मुंबई इंडियंस ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया है। राजस्थान के 91 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ंमुंबई इंडियंस के बल्लेबाजों ने महज 8.2 ओवर में 91 रन बनाकर मैच जीत लिया। ईशान किशन ने शानदार 25 गेंदों पर अर्धशतकीय पारी खेली। 


2021-10-05 16:34 GMT

मुंबई इंडियंस का दूसरा विकेट गिरा। सुर्यकुमार यादव 13 रन बनाकर आउट। सर्यकुमार यादव को मुस्तफिजुर रहमान ने महिपाल लोमरोर के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई का स्कोर 6 ओवर में दो विकेट पर 56-2 रन है। 


2021-10-05 16:22 GMT

मुंबई इंडियंस का पहला विकेट गिरा। कप्तान रोहित शर्मा 22 रन बनाकर आउट हो गए हैं। रोहित शर्मा को चेतन सकारिया ने यशस्वी जायसवाल के हाथों कैच कराकर आउट किया। मुंबई इंडियंस का स्कोर 4 ओवर में एक विकेट पर 35-1 रन है। 


2021-10-05 15:56 GMT

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 91 रनों का लक्ष्य दिया है। मुंबई इंडियंस को मैच जीतने के लिए 20 ओवरों में 91 रन बनाने होंगे। 



2021-10-05 15:40 GMT

राजस्थान रॉयल्स का 8वां विकेट गिरा। डेविड मिलर 15 रन बनाकर आउट हो गए हैं। डेविड मिलर को जसप्रीत बुमराह ने आउट किया। राजस्थान का स्कोर 17.5 ओवर में 77-8 रन है। 

2021-10-05 15:34 GMT

राजस्थान का एक और विकेट गिरा। श्रेयस गोपाल बिना खाता खोले आउट हो गए हैं। श्रेयस गोपाल को जसप्रीत बुमराह ने ईशान किशन के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान का स्कोर 16.3 ओवर में 76-7 रन है। 

2021-10-05 15:31 GMT

राजस्थान रॉयल्स का 6वां विकेट गिरा। राहुल तेवतिया 12 रन बनाकर आउट हो गए हैं। राहुल तेवतिया को  जेम्स नीशम ने विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 16.5 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 76-6 रन है। 

2021-10-05 15:07 GMT

राजस्थान रॉयल्स का आधी टीम लौटी पवेलियन। ग्लेन फिलिप्स 4 रन बनाकर आउट हो गए हैं। ग्लेन फिलिप्स को नाथन कूटर नाइट ने क्लीन बोल्ड करके आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 11 ओवर में 5 विकेट पर 53-5 रन है। 


2021-10-05 15:02 GMT

राजस्थान रॉयल्स का चौथा विकेट गिरा। शिवम दुबे 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं। शिवम दुबे को जेम्स नीशम ने क्लीन बोल्ड आउट करके पवेलियन भेजा। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 9.3 ओवर में 50-4 रन है। 

2021-10-05 14:42 GMT

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन महज तीन रन बनाकर आउट हो गए हैं। सैमसन को जैमी नीशम ने जयंत यादव के हाथों कैच कराकर आउट किया। राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 6.3 ओवर में तीन विकेट पर 41-3 रन है।



Tags:    

Similar News