झारखंड में उरी हमले पर बनी फिल्म, मुख्य किरदार में नजर आएंगे शर्मन जोशी

फिल्म के प्रोड्यूसर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि, कोरोना महामारी के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म को रिलीज करना एक बड़ा जोखिम लेने के बराबर है लेकिन दर्शकों पर पूरा विश्वास करते हुए उन लोगों ने फिल्म को 12 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बात कही है।

Update: 2021-03-08 15:53 GMT
उरी हमले को लेकर झारखंड में बनी फिल्म। बॉलीवुड अभिनेता शर्मन जोशी हैं मुख्य भूमिका में।

रांची: उरी आतंकी हमले में शहीद होने वाले झारखंड के जवान पर आधारित फिल्म फौजी कॉलिंग के सितारे पत्रकारों के सामने रूबरू हुए। सूचना भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में फिल्म के सितारे शर्मन जोशी, अभिनेत्री विदिशा बाग, निर्देशक आर्यन सक्सेना प्रोड्यूसर ओवैज शेख और फिल्म के कई कास्ट मौजूद रहे।

 

शहीद जवानों के परिवार पर आधारित है फिल्म

 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए अभिनेता शर्मन जोशी ने बताया कि, फिल्म पूरी तरह से झारखंड में शूट की गई है। फिल्म के कई कलाकार स्थानीय हैं। 12 मार्च को झारखंड समेत पूरे देश में फिल्म रिलीज होने वाली है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात के दौरान उन्होंने दिल्ली की तरह झारखंड में भी फिल्म को टैक्स फ्री करने का भरोसा दिलाया है।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-08-at-7.16.22-PM.mp4"][/video]

 

यह पढ़ें....भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल: 12 मार्च से शुरू होगा अमृत महोत्सव, जानें क्या होगा खास

झारखंड में फिल्म शूट करना बेहद आसान

 

पत्रकारों को संबोधित करते हुए फिल्म के निर्देशक आर्यन सक्सेना ने बताया कि, फिल्म शुरू करने से पहले झारखंड को लेकर कई तरह की शंकाएं थी लेकिन यहां आने के बाद झारखंड बेहद खूबसूरत नजर आया। फिल्म की अभिनेत्री जो मूल रूप से चाईबासा के चक्रधरपुर से ताल्लुक रखती हैं उन्होंने बताया कि झारखंड में आकर फिल्म शूट करना और यहां के कलाकारों के साथ काम करना बेहद रोमांचकारी था। उन्होंने उम्मीद जतायी कि, आने वाले दिनों में और भी फिल्में झारखंड में की जाएंगी।

[video data-width="640" data-height="352" mp4="https://newstrack.com/wp-content/uploads/2021/03/WhatsApp-Video-2021-03-08-at-7.12.40-PM.mp4"][/video]

 

यह पढ़ें....बम धमाकों से दहल उठी थी दिल्ली, फिर हुआ बाटला हाउस एनकाउंटर, जानें पूरी कहानी

 

 

ओटीटी के बजाय बड़े पर्दे पर

फिल्म के प्रोड्यूसर ने पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि, कोरोना महामारी के बाद बड़े पर्दे पर फिल्म को रिलीज करना एक बड़ा जोखिम लेने के बराबर है लेकिन दर्शकों पर पूरा विश्वास करते हुए उन लोगों ने फिल्म को 12 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज करने की बात कही है। साथ ही उन्होंने बताया कि बुंडू के जिस गांव में फिल्म की शूटिंग की गई है वहां फिल्म की पूरी सेट को वहीं छोड़ दिया गया है। गांव वाले ही उस सेट का इस्तेमाल करते हैं। उन्हें बताया गया है कि स्थानीय लोग उसी सेट में शादी ब्याह दी कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग 2019 में ही पूरी कर ली गई थी लेकिन क्रोना महामारी के कारण उसे रिलीज नहीं किया जा सका।

 

रांची से शाहनवाज की रिपोर्ट

Tags:    

Similar News