गणतंत्र दिवस: झारखंड की राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, लोगों को दिया ये संदेश

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने झारखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ उन्होंने कोरोना वॉर्रिएर की काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के मुताबिक झारखंड में कोरोना महामारी काफी हद तक कम किया गया है।

Update: 2021-01-26 05:45 GMT
गणतंत्र दिवस: झारखंड की राज्यपाल ने फहराया तिरंगा, लोगों को दिया ये संदेश photos (social media)

रांची : 72 वां गणतंत्र दिवस (republic day) के मौके पर पूरे देशभर में झंडारोहण किया जा रहा है । वहीं इस मौके पर झारखंड की राजधानी रांची (ranchi) में भी गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। यहां की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण करके परेड का निरीक्षण किया। आपको बता दें कि कोरोना महामारी के चलते इस कार्यक्रम को छोटा ही रखा गया है।

राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कही झारखंडवासियों से यह बात

गणतंत्र दिवस के मौके पर राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने ध्वजारोहण करने के बाद उन्होंने झारखंडवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। इसके साथ उन्होंने कोरोना वॉर्रिएर की काफी सराहना की। उन्होंने बताया कि अन्य राज्यों के मुताबिक झारखंड में कोरोना महामारी काफी हद तक कम किया गया है। इसके साथ बताया कि सरकार की पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार दिलाना है। जेपीएससी की सभी परीक्षाओं को कैलेंडर के मुताबिक निर्धरित किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: गणतंत्र दिवस: जानिए भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में, बड़ा रोचक है इनका इतिहास

उज्ज्वला होम की स्थापना होगी

झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने इस समारोह में अपने रांची की जनता से कहा कि सरकार महिला सुरक्षा के लिए काफी सजग है। उन्होंने इस मौके पर कहा कि 181 हेल्पलाइन की मदद से कई महिलाओं की सहायता की जाएगी। इसके साथ महिलाओं के अवैध एवं अनैतिक व्यापार को रोकने के लिए प्रमंडल मुख्यालयों में उज्ज्वला होम की स्थापना होगी।

कई पदाधिकारी इस मौके पर करेंगे झंडारोहण

गणतंत्र दिवस के इस खास मौके पर सुरक्षा के कड़े प्रतिबन्ध किए गए हैं। इस मौके पर झारखंड में छोटी सी झांकी निकालने का कार्यक्रम किया जा रहा है। ट्रैफिक रूल की कड़ी सुरक्षा का पालन किया गया है। इसके साथ राज्य में पंचायत समिति के विकास पदाधिकारी, ग्राम पंचायत स्तर पर कई अधिकारी इस मौके पर झंडारोहण करेंगे।

ये भी पढ़ें: जानिए 26 जनवरी को क्यों मनाया जाता है गणतंत्र दिवस, क्या है इसका इतिहास

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Tags:    

Similar News