UP Nikay Chunav 2023: केशव मौर्य बोले- न घोड़ा दूर न मैदान दूर सपा की साइकिल 2024 से बहुत दूर, साइकिल के पुर्जे जनता ...

UP Nikay Chunav 2023: पिछड़ा मोर्चा कार्यक्रम में बोले- डिप्टी सीएम केशव मौर्य उत्तर प्रदेश में विकास कार्य की जरूरत है। यहां रोजगार, निवेश, विकास, नारी सशक्तिकरण की जरूरत है। चुस्त दुरुस्त कानून-व्यवस्था की जरूरत है। जिसको सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं ला सकती, बस भाजपा ला सकती है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

Update:2023-05-07 00:00 IST
जनसभा को संबोधित करते डिप्टी सीएम केशव मौर्य(Pic: Newstrack)

Kanpur News: उत्तर प्रदेश में सपा बसपा कांग्रेस, गुंडई, माफिया, दंगों की जरूरत नहीं है। उत्तर प्रदेश में विकास कार्य की जरूरत है। यहां रोजगार, निवेश, विकास, नारी सशक्तिकरण की जरूरत है। चुस्त दुरुस्त कानून-व्यवस्था की जरूरत है। जिसको सपा, बसपा, कांग्रेस नहीं ला सकती, बस भाजपा ला सकती है। जनता का आशीर्वाद भाजपा के साथ है।

निकाय चुनाव को लेकर विपक्ष पर बोला हमला

निकाय चुनाव में मेरी सभी जगह सीटें निकल रही है। मेरी जनता से अपील है कि पार्षद व महापौर में कमल का बटन दबा करके विजय बनाए, अब ट्रिपल इंजन की सरकार बनने जा रही है, तिगुनी रफ्तार से ज्यादा विकास होगा। विपक्ष ने कहा कि बीजेपी ओबीसी विरोधी है इस पर मीडिया से डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा, बसपा चाहे कांग्रेस हो इनको जनता ने उत्तर प्रदेश से बाहर निकाल आईसीयू में भेज दिया है। कार्यकर्ता के टिकट कटने पर बोले कोई कार्यकर्ता नाराज नहीं है, इनको बराबर सम्मान मिलेगा, पार्टी में जगह मिलेगी लेकिन विरोध करने वालों के पीछे सीसीटीवी लगा है और कार्यकर्ता मेरी जान है।

सपा, बसपा, और कांग्रेस समाप्त

सपा समाप्त वादी पार्टी तो बसपा साफ व कांग्रेस को बजरंग बली का गदा साफ कर रहा है। जिन्होंने राम को काल्पनिक बताया, ताले के अंदर बंद करके रखा, आज उनका क्या हाल है। जो राम के नहीं हो सकते वो बजरंग बली के क्या होंगे। पीएफआई की तुलना बजरंग दल से करने वाले को क्या जनता माफ कर देगी, वहीं सपा बसपा कांग्रेस की तिकड़ी को सफाया करने का समय आ गया। 2023-2024 में लगातार चुनाव है। उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। तीन साल से बराबर अनाज मिल रहा है। प्रधानमंत्री जी की सभी योजना गरीबों को मिल रही है। कोई गरीब अब भूखा नहीं रहता है।

Tags:    

Similar News