Karnatka Video: बीजेपी विधायक का महिला के साथ दुर्व्यवहार का वीडियो, तेजी से हुआ वायरल

Karnatka BJP MLA Video: भाजपा विधायक का एक महिला के साथ बदसलूकी की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Update: 2022-09-03 10:37 GMT

 बेंगलुरू: बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली ने महिला के साथ किया दुर्व्यवहार: Photo- Social Media

Click the Play button to listen to article

Karnatka BJP MLA Video: पूर्व मंत्री और बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली एकबार फिर विवादों में हैं। भाजपा विधायक का एक महिला के साथ बदसलूकी (misbehave with woman) की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक लिंबावली एक महिला पर अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं। वो महिला पर जोर –जोर से चिल्लाते देखे जा रहे हैं। बीजेपी विधायक (BJP MLA) न केवल महिला पर चीख रहे हैं, बल्कि उन्हें कन्नड़ भाषा में अपशब्द भी कह रहे हैं।

दरअसल, कर्नाटक के महादेवपुरा विधानसभा सीट से विधायक अरविंद लिंबावली अपने क्षेत्र में भारी बारिश के कारण उत्पन्न समस्याओं को देखने के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान एक महिला विधायक के पास आई और एक लिखित शिकायत पत्र उन्हें सौंपने की कोशिश करने लगी। महिला लिंबावली से जमीन हथियाने से जुड़ी कुछ समस्याओं पर बात करना चाहती थी, लेकिन भाजपा विधायक इसे लेकर महिला पर भड़क उठे और लोगों के सामने ही महिला को जलील करना शुरू कर दिया।

भाजपा विधायक ने महिला के हाथ में रखे पेपर को छीन लिया

मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महिला कांग्रेस से जुड़ी हुई हैं। उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता बताया जा रहा है। वह भारी बारिश के कारण अपने क्षेत्र में उत्पन्न कुछ समस्याओं के बारे में विधायक से बात करना चाहती थी। भाजपा विधायक महिला पर इतने नाराज हुए कि उन्होंने महिला के हाथ में रखे पेपर को छीन लिया और फिर उसे सबके सामने फाड़कर फेंक दिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से महिला को हिरासत में लेने को कहा। इस पूरे घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और सत्ता के नशे में डूबे भाजपा विधायक की करतूत की काफी आलोचना हो रही है। लोग बीजेपी विधायक अरविंद लिंबावली पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

बेटी ने पुलिसकर्मियों के साथ किया था दुर्व्यवहार

इससे पहले विधायक अरविंद लिंबावली की बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। वीडियो में विधायक की बेटी पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करती नजर आई थीं। दरअसल, वह अपने दोस्तों के साथ बीएमडब्ल्यू कार में कहीं जा रही थीं। इस दौरान उसने रास्ते में रेड लाइट को नजरअंदाज कर दिया था, जिसपर पुलिस ने 10 हजार रूपये का चालान कर दिया था। इस पर विधायक की बेटी पुलिसकर्मियों से भिड़ गईं और सत्ता का धौंस दिखाने लगी। हालांकि, भाजपा विधायक अरविंद लिंबावली ने बाद में बेटी द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार को लेकर माफी मांग ली थी। लेकिन इसबार वो खुद फंस गए हैं। 

Tags:    

Similar News